इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

रुस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव के आसमान में UFO को देखे जाने की रिपोर्ट आई सामने, रूसी साजिश की भी जताई गई आशंका – सतीश उपाध्याय/रविशंकर मिश्र


फाईल फोटो, साभार-(सोशल मीडिया)

मॉस्को/कीव। रूस-यूक्रेन जंग के बीच अब तक सबसे हैरान कर देने वाला दावा सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव के आसमान में कई एलियन यान को उड़ते हुए देखा गया है। बता दे कि यूक्रेन में खगोलविदों ने कीव के आसमान में अज्ञात उड़न वस्तुओं (UFO) को देखें जाने का दावा किया है। और इस रिपोर्ट को यूक्रेन के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (NAS) के मुख्य खगोलीय वेधशाला की ओर से प्रकाशित किया गया है। वहीं इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से हीं इसे रूसी साजिश का हिस्सा माना जा रहा है।

दरअसल, यूक्रेन के खगोल वैज्ञानिकों ने कीव और विनारिवका में दो मौसम स्टेशनों पर विशेष कैमरों का इस्तेमाल करते हुए दर्जनों तेज-गति और कम-दृश्यता वाली चीजों को देखा, हालांकि इसे वैज्ञानिक भी नहीं पहचान पा रहे हैं कि ये आखिर है क्या ?

वैज्ञानिकों ने कीव और वहां से करीब 120 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित गांव विनारिका में दो विशेष प्रकार के मौसम संबंधी कैमरे लगाए ताकि इनकी मदद से आसमान पर नजर रखा जा सके। बताया जा रहा है कि इन्हीं कैमरों में ये UFO कैद हुए हैं। कैमरे में कैद तस्वीरों का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि ये उड़ने वाली वस्तुएं किसी भी तरह से प्राकृतिक घटना नहीं हैं।

इसी कड़ी में यूक्रेनी खगोलविदों ने आगे भी कहा कि वैज्ञानिक रूप से ज्ञात प्राकृतिक घटना के रूप में इसे पहचाना नहीं जा सका है। इसकी समीक्षा की जानी अभी बाकी है। शोधकर्ताओं ने अपनी यूएपी टिप्पणियों को चमक के आधार पर दो श्रेणियों में वर्गीकृत करने का प्रयास किया है- कॉस्मिक्स और फैंटम। कॉस्मिक्स चमकदार वस्तुएं हैं जो अपनी उपस्थिति से आकाश को चमकाती हैं जबकि फैंटम डार्क होते हैं। ये पूरी तरह से काले दिखते हैं और अपने ऊपर पड़ने वाली रोशनी को सोख लेते हैं।

बताया जा रहा है कि फैंटम की गति धरती पर बनी बैलिस्टिक मिसाइलों के गति से दो गुना से भी अधिक होती है। एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जरवेटरी फिलहाल ये पता कर पाने में सक्षम नहीं है कि ये किस तरह के UFO हैं ? वहीं इस घटनाक्रम को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने जंग का हवाला देते हुए विमान और ड्रोन के उपयोग का हवाला दिया है,जो एक बहुत ही कम वक्त के लिए अपनी उपस्थिति बनाते हैं।

चूंकि पिछले 7 महिनों से लगातार चल रहे भीषण जंग में जहां कुछ फ्रंट से रूसी फौज पीछे हटी है तो वही दूसरे फ्रंट पर बेहद आक्रामक तरीके से रूसी फौज यूक्रेन पर हमला कर रही है। ऐसे में रूस द्वारा यूक्रेन पर निकट भविष्य में परमाणु हमला करने की भी रिपोर्ट सामने आ रही है। जिसे देखते हुए अमेरिका सहित नाटों देशों में हड़कंप सा मचा हुआ है। जिस वजह से अभी हाल ही में अमेरिका ने रूस को परमाणु हमले को लेकर साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि इसके परिणाम बेहद घातक होंगे। अब ऐसे में UFO की रिपोर्ट सामने आई है जिसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही है। जिसमें रूस के साजिश को भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *