एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

जारी जंग के दौरान पुतिन के पूर्व सलाहकार ने ब्रिटेन को दी परमाणु हमले की बड़ी धमकी, कहां रूसी मिसाइलों के टारगेट पर UK के कई शहर – सतीश उपाध्याय/रविशंकर मिश्र


सांकेतिक तस्वीर।

मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग के बीच अब परमाणु हमला करने की धमकी का दौर चरम पर शुरु हो गया है। जहां इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पूर्व सलाहकार रहे सेरगेई मारकोव ने यूक्रेन युद्ध में दखल के चलते ब्रिटेन को बड़ी धमकी देते हुए कहा है कि यदि युनाइटेड किंगडम का ऐसा ही आक्रामक रवैया जारी रहा तो फिर मिसाइलों का निशाना लंदन हो सकता है। चूंकि, जंग के शुरूआत से ही नाटों के अलावा अमेरिका व ब्रिटेन जरूरत से कही अधिक यूक्रेन के साथ खड़े है। इसीलिए क्रेमलिन इन दोनों देशों को अपना स्पेशल टारगेट मान कर चल रहा है।

बता दे कि बुधवार को एक मीडिया समूह के एक कार्यक्रम में मारकोव ने यह बात कही। उन्होंने ब्रिटेन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि तुम्हारे शहरों को निशाना बनाया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने आगे भी कहा कि यह सुबह सबके लिए अच्छी नहीं है। फिलहाल मारकोव मॉस्को यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशंस के प्रोफेसर हैं और एक दौर में वह व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार रहे हैं।

सेरगेई मारकोव ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन ने आपको बता दिया है कि वे पश्चिमी देशों के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। इसमें ग्रेट ब्रिटेन भी शामिल है। मारकोव ने आगे यह भी कहा यदि रूस के खिलाफ ब्रिटेन ने अपना आक्रमणकारी रवैया जारी रखा तो फिर ऐसा हो सकता है। यदि ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने रूस को बर्बाद करने का अपना प्लान बंद नहीं किया तो फिर लंदन की जनता को समझना चाहिए कि वे भी परमाणु हथियारों की जद में हैं। वहीं पुतिन के पूर्व सलाहकार की इस चेतावनी को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पश्चिमी देशों पर यूक्रेन को बड़े पैमाने पर हथियार देने के आरोप लगाते हुए मारकोव ने कहा कि यह युद्ध जो बाइडेन, ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और मौजूदा प्रधानमंत्री लिज ट्रस की सनक के चलते हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन देशों ने ही यूक्रेन को हथियार दिए हैं और उसे युद्ध के लिए उकसाया है। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच बीते 7 महीनों से जंग चल रही है। इस बीच रूस ने इस युद्ध को और आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं। पुतिन ने मंगलवार को ही 20 लाख की रिजर्व सेना में से 3 लाख सैनिकों को यूक्रेन भेजने का ऐलान किया था। इससे माना जा रहा है कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमलों को तेज किया जा सकता है।

उल्लेखनीय हैं कि यह जंग सातवें महिने में पहुँच गया है और अभी हाल ही में यूक्रेन में रुसी फौज को दुश्मन की तरफ से जबरदस्त झटका लगा है जिस वजह से यूक्रेन के कई हिस्सों को छोड़कर रूसी फौज पीछे हट गई, ऐसे में रूस के सम्मान को भारी ठेस पहुंचा है। इसलिए रूस अब और भी अधिक आक्रामक हो गया है। क्योंकि जबसे जंग शुरू हुई है उसके बाद से ही रूस दावा करता रहा है कि वह अकेले यूक्रेन से ही नहीं बल्कि वह समूचे नाटों से जंग लड़ रहा है। जहां अब रूस की तरफ से बार बार परमाणु हमला करने की धमकी दी जा रही है। वहीं रूस के परमाणु हमले की धमकी को देखते हुए जंग के शुरूआती दौर में हीं अमेरिका नाटों देशों की सुरक्षा के दृष्टिगत यूरोप के कई देशों में परमाणु मिसाइलों को तैनात कर रखा है। ताकि रूस की तरफ से हमले की स्थिति में मॉस्को को तुरंत जवाब दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *