एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

बम की सूचना के साथ इंडियन एअरस्पेस में दाखिल हुआ संदिग्ध विदेशी प्लेन, भारतीय ऐजेंसियां हुई सतर्क, इंडियन एअरफोर्स के फाइटेर जेट ने इस प्लेन को देश की सीमा से खदेड़ा बाहर – अमरनाथ यादव/गौरव बरनवाल


सांकेतिक तस्वीर।

नई दिल्ली/तेहरान। देश में सोमवार को बेहद हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है,जिसमें भारतीय ऐजेंसियों के साथ-साथ केंद्र का रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अलावा देश के कई राज्यों में बहुत गहमागहमी रही। दरअसल,भारत के एयरस्पेस से गुजर रहे एक ईरानी विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया था। दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर से लेकर जोधपुर तक सरकार, सुरक्षा एजेंसियों से लेकर इंडियन एयरफोर्स तक अलर्ट पर रहे। यह संदिग्ध प्लेन करीब दो घंटे तक भारतीय एयरस्पेस में रहा। बता दे कि ईरान से उड़ा यह विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था।

बताते चले कि यह यात्री प्लेन जैसे ही इंडियन एअरस्पेस में इस सूचना के साथ दाखिल हुआ कि इस प्लेन में बम है,तुरंत इंडियन एयरफोर्स हरकत करते हुए सुखोई फाइटर जेट को इस प्लेन के पीछे लगा दिया और ये भारतीय फाइटर जेट्स पंजाब और जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरते हुए उसका पीछा तब तक करते रहे जब तक वह प्लेन देश की सीमा से बाहर नहीं चला गया।

दरअसल,दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इस विदेशी “महान” एयर की फ्लाइट में बम का इनपुट लाहौर ATC से मिला था। इसके बाद, दिल्ली ATC ने पायलटों को जानकारी दी। साथ ही विमान को जयपुर और फिर चंडीगढ़ में उतरने का विकल्प दिया गया था, लेकिन पायलटों ने लैंडिंग से इनकार कर दिया और दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी, जिसे साफ इनकार करते हुए इंडियन एअरक्राफ्ट को इसके पीछे लगा दिया गया, साथ ही उसे देश की सीमा से बाहर खदेड़ दिया गया, जहां बाद में बताया गया कि यह प्लेन चीन की तरफ गया है। इसके बाद देश की ऐजेंसियों ने राहत की सांस ली,इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के अलावा संबंधित राज्यों की ऐजेंसियां भी बेहद सतर्क हो गई थी।

वहीं,कुछ देर बाद हीं ईरानी एजेंसियों ने प्लेन में बम की बात को नकार दिया। इसके बाद विमान को चीन की ओर उड़ान जारी रखने की अनुमति दी गई। विमान ने म्यांमार होते हुए चीन के ग्वांगझू में सेफ लैंडिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *