एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारतीय मछुआरों पर पाकिस्तानी नौसैनिकों ने अकारण गोलाबारी करने के साथ उनका अपहरण करने की भी की नाकाम कोशिश, मौके पर पहुंची भारतीय नौसेना ने बचाया, पाक नौसैनिकों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा – अमरनाथ यादव/बृजेश उपाध्याय


सांकेतिक तस्वीर।

पोरबंदर/नई दिल्ली। पाकिस्तानी नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करने के साथ उनका अपहरण भी करने की रिपोर्ट सामने आई है जिसके बाद भारत ने अब कड़ा रुख अख्तियार किया है। दरअसल, कुछ भारतीय मछुआरों ने पाकिस्तानी नौसेना पर अपहरण और गोलीबारी करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं इन मछुआरों ने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तानी नौसेना के अधिकारियों ने हरसिद्धि में जा रही एक नाव को जबरन डुबाने की कोशिश की थी। मछुआरों ने यह भी कहा कि पड़ोसी मुल्क की नौसेना से बार-बार यह अपील की गई कि वे फायरिंग ना करें, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ऐसा करना जारी रखा। पाक नौसेना ने बोट को भी डुबाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, वो इस कोशिश में भी थे कि मछुआरों का अपहरण कर लिया जाए, लेकिन ऐसा करने में वह असफल रहे।

वहीं, पाकिस्तान के इस हरकत की रिपोर्ट सामने आने के बाद भारत ने पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। गुजरात के पोरबंदर में नवी बंदर पुलिस स्टेशन ने पाकिस्तानी शिप ‘पीएमएसए बरकत’ में सवार 20 से 25 पाकिस्तानी अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 365, 427, 324, 323 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दे कि यह घटना 6 अक्टूबर की है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी नौसेना के कुछ अधिकारी उनका अपहरण करने की कोशिश में थे। हालांकि वे ऐसा करने में सफल साबित नहीं हो सके. क्योंकि बोट में मौजूद एक मछुआरे ने तुरंत SOS कॉल लगा दी, जिसके बाद भारतीय तटरक्षक के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को सुबह करीब 5 बजे कुछ भारतीय मछुआरें अपने नाव से गुजरात के जखाउ पोर्ट से लगभग 45 मील दूर थे,तभी PMSA का शिप ‘बरकत’ हरसिद्धि के पास आ पहुंचा और मछुआरों पर अचानक फायरिंग करने लगा,इस दौरान मछुआरें अपील करते रहे कि उन पर गोलाबारी न की जाए लेकिन वें फिर भी ऐसा करना जारी रखा। पाकिस्तानी नौसेना ने मछुआरों के बोट पर कई राउंड की फायरिंग की और नाव को समुद्र में डुबाने का प्रयास भी किया। दावा है कि ‘पीएमएसए बरकत’ में कम से कम 25 पाकिस्तानी अधिकारी सवार थे।

इतना ही नहीं पाकिस्तानी नौसेना के अधिकारियों ने 6 भारतीय मछुआरों का अपहरण भी कर लिया और उनके साथ जबरन मारपीट करने लगे। यही नहीं, नौसेना ने उन्हें पाकिस्तान ले जाने की धमकी भी दी। इसी दौरान इनमें से एक भारतीय मछुआरे ने एसओएस बटन दबाया, जिसके बाद भारतीय तटरक्षक के अधिकारी उनकी मदद के लिए पहुंच गए। जब भारतीय तटरक्षक दल पहुंचा, तो पाकिस्तानी नौसेना के अधिकारियों ने एक झूठी पटकथा सुना डाली और कहा कि उन्होंने भारतीय मछुआरों को बचाने की कोशिश की है। हालांकि, पाकिस्तानी नौसैनिकों के खिलाफ गुजरात के पोरबंदर के एक पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *