
रूसी राष्ट्रपति पुतिन, साभार-(सोशल-मीडिया)
मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के दौरान यूक्रेन के नाटों की सदस्यता को लेकर रूस अब तक का सबसे ख़तरनाक ऐलान करते नाटों को सीधे खुली धमकी दिया है। रूस ने नाटों को धमकाते हुए साफ कहा कि अगर यूक्रेन को नाटों में शामिल किया गया तो इससे तीसरा विश्वयुद्ध भड़क सकता है। इस बीच रूस के भीषण हमलों का दौर जारी है।
बता दे कि रूस के सुरक्षा परिषद के उप सचिव अलेक्जेंडर वेनेडिकतोव ने कहा कि यूक्रेन को पूरी तरह से पता है कि इस तरह के एक कदम से इस बात की गारंटी है कि तीसरा विश्वयुद्ध भड़क सकता है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि रूस का मानना है कि यूक्रेन की मदद करना यह दर्शाता है कि पश्चिमी देश इस संघर्ष का प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा है।
वहीं,नाटों देशों ने भी इस जंग को लेकर पूरी दुनिया को साफ संकेत देते हुए कहा है कि वे यूक्रेन को पहले से कही और ज्यादा सैन्य सहायता और एयर डिफेंस सिस्टम देंगे ताकि वह रूसी हमलों का सामना कर पाए। यह भी कहा जा रहा है कि यूक्रेन को अमेरिका अपना पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्टम दे सकता है जो उसने ताइवान को भी दे रखा है।
