एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

सीरिया की राजधानी दमिश्क में सेना के बस पर हुआ घातक हमला, 18 सैनिकों की मौत के साथ 27 अन्य हुए घायल – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास गुरुवार को सेना की एक बस पर बम से हमला किये जाने की रिपोर्ट सामने आई है। जहां इस हमले में कम से कम 18 सैनिकों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हुए हैं। वहीं इस घटनाक्रम के संबंध में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये सीरियाई सरकार के सैनिकों के खिलाफ हाल ही के महीनों में सबसे घातक हमलों में से एक है।

फिलहाल,गुरुवार को हुए इस हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस ताजा हमले में 18 सैनिक मारे गए हैं। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स एक वॉर मॉनिटर है जो 11 साल पुराने इस संघर्ष में हताहतों की गिनती करता है।

गौरतलब है कि सीरिया में एक दशक से ज्यादा समय से चल रहे इस संघर्ष ने हजारों लोगों की जान ले ली है और देश को तबाह कर दिया है। सीरियाई सरकार के सैनिकों ने विपक्षी लड़ाकों से खोए हुए अधिकांश क्षेत्र को फिर से हासिल करने में कामयाबी भी हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *