
फाईल फोटो।
इस्लामाबाद/कराची। पाकिस्तान के कराची में एक बार फिर घातक विस्फोट होने की रिपोर्ट सामने आई है, बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट कराची के MA जिन्ना रोड पर मेमन मस्जिद के पास हुआ है,जहां इस विस्फोट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि 8 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए,घायलों में एक पुलिसकर्मी भी है।

सांकेतिक तस्वीर।
गौरतलब है कि कराची शहर में बीते इस एक सप्ताह के भीतर ये दूसरी बार बम-ब्लास्ट हुआ है। इससे पहले कराची में 13 मई की देर रात एक बम विस्फोट में एक की मौत हो जाने की रिपोर्ट सामने आई थी। जबकि 13 लोग जख्मी हो गए थे। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट कराची के सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाके सदर में हुआ था। जहां स्थानीय पुलिस ने बताया था कि ब्लास्ट एक होटल के बाहर हुआ था,फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि ये बम प्लान किया गया था या किसी अन्य कारण से विस्फोट हुआ।
वहीं,इससे पहले 26 अप्रैल को पाकिस्तान की कराची यूनिवर्सिटी में एक आत्मघाती हमला हुआ था। जहां इस दौरान इसमें 3 चीनी और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई थी। जहां इस घातक आत्मघाती हमले को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की आत्मघाती हमलावर शैरी बलूच द्वारा अंजाम दिये जाने की रिपोर्ट हुई थी।
दरअसल,इधर कुछ सालों में पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले बढ़े हैं। जहां पाकिस्तान में चीन के उप राजदूत पांग चुनक्स्यू ने गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह से मुलाकात की और पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों पर बात किया था। वहीं एक अन्य रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर जारी हमलों की वजह से चीनी नागरिक भारी संख्या में पाकिस्तान से पलायन कर रहे हैं।
