एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

गुजरात ATS के इंटल इनपुट के आधार पर इंडियन कोस्ट गार्ड ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान भारतीय जल सीमा के भीतर पकड़ा दुश्मन का नाव, प्रतिबंधित सामग्री के साथ 7 लोगों को भी किया गया डिटेन, पूछताछ है जारी – रविशंकर मिश्र (एडिटर इन आॅपरेशन)


दुश्मन के नाव को पकड़ने के दौरान,साभार-(सोशल-मीडिया)

गांधीनगर/नई दिल्ली। इंडियन कोस्ट गार्ड और ATS (गुजरात)ने इंटल इनपुट के आधार एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत अरब सागर में भारतीय जल सीमा के भीतर दुश्मन की एक नाव को ट्रैप किया गया है। जिसमें प्रतिबंधित सामग्री के साथ-साथ 7 लोगों को भी डिटेन किया गया है।

पाकिस्तानी नाव AI

बताते चले कि भारतीय तटरक्षक बल के जहाज अरिंजय ने ATS गुजरात से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार को अरब सागर की भारतीय सीमा के अंदर से पाकिस्तानी नाव AI नोमन को पकड़ा है। इस पर 7 लोग सवार थे। बोट में प्रतिबंधित सामग्री भी मिली है। जहां इस नाव की जांच के लिए उसे ओखा लाया गया है।

रिपोर्ट है कि ओखा में इन सातों पाकिस्तानीयों से ऐजेंसियां कड़ी पूछताछ कर रही है,फिलहाल अभी सिर्फ पूछताछ की हीं रिपोर्ट सामने आ रही है,शेष जानकारी अभी लंबित है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दुश्मन की तरफ से इस तरह के हरकतों को अंजाम दिया जाता रहा है,जहां पकड़े जाने पर भारतीय ऐजेंसियां इनसे पूछताछ के बाद बताती रही है कि दुश्मन की तरफ से भारत में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के अलावा अन्य अवैध वस्तुओं की भी तस्करी होती रही है। वहीं, वर्ष 2008 में मुंबई में आतंकी हमले के दौरान इसी तरह से आतंकी भारतीय जल सीमा के भीतर से होते हुए मुंबई में घुसे थे,जिसके बाद इंडियन नेवी समुद्र में अपनी अतिरिक्त बढ़ा दी है यहीं नहीं केंद्रीय खुफिया ऐजेंसियों के साथ-साथ राज्य की भी ऐजेंसियों के संपर्क में रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *