एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

यूक्रेन के घातक हथियारों की मांग को अमेरिका व अन्य सहयोगी देश लगातार करते रहे खारिज,लेकिन अब अमेरिका देने के लिए हुआ तैयार – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

कीव/वाशिंग्टन। पिछले 96 दिनों से अधिक रुस-यूक्रेन के बीच भीषण जंग छिड़ी हुई है। इस दौरान यूक्रेन की तरफ से अमेरिका सहित सभी नाटों देशों से और भी घातक हथियारों की मांग लगातार की जाती रही लेकिन घातक हथियारों की मांग अमेरिका व अन्य मददगार देश खारिज करते रहे लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि अमेरिका यूक्रेन की मदद करने के लिए और अधिक उन्नत रॉकेट सिस्टम भेजगा।

दरअसल,अमेरिका अब तक इस वजह से यूक्रेन की मांग को ठुकराता रहा क्योंकि यूक्रेन,रूस हमला कर सकता था। वहीं अब घोषणा करते हुए बाइडेन ने कहा है कि घातक हथियारों की आपूर्ति रूस के खिलाफ कीव की बातचीत की स्थिति को मजबूत करेगी और एक राजनयिक समाधान की अधिक संभावना होगी।

बाइडेन ने आगे यह भी साफ किया कि मैंने फैसला किया है कि हम यूक्रेन को और अधिक उन्नत रॉकेट सिस्टम और युद्ध सामग्री प्रदान करेंगे जो उन्हें यूक्रेन में युद्ध के मैदान पर महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर अधिक सटीक रूप से हमला करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम यूक्रेन को रॉकेट सिस्टम नहीं भेजने जा रहे हैं जो रूस में हमला कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *