
रूसी राष्ट्रपति पुतिन, फाईल फोटो, फोटो साभार-(रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्वीटर से)
मॉस्को/लंदन। रूस-यूक्रेन जंग के बीच ब्रिटेन के एक अखबार ने सूत्रों के हवाले से चौंकाने वाला दावा करते हुए रिपोर्ट किया है कि अपनी हत्या की आशंका के चलते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन G20 की मीटिंग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। दरअसल,ब्रिटिश का यह अखबार रूसी सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। वहीं,क्रेमलिन समर्थक एक टिप्पणीकार ने भी कहा था कि व्लादिमीर पुतिन G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि उन्हें हत्या किए जाने का डर है।
इस बीच यह भी जानकारी सामने आई कि रूसी सैनिकों को यूक्रेन के खेरसॉन में अपमानजनक वापसी के लिए मजबूर किए जाने के कुछ घंटें बाद ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई मार्कोव ने लिखा कि अमेरिका, ब्रिटेन और यूक्रेन की विशेष सेवाओं से पुतिन पर हत्या के प्रयास की एक बड़ी संभावना है। इसी कड़ी में उन्होंने आगे भी कहा कि मुझे यकीन है कि कुछ पूरी तरह से पागल पश्चिमी लोग इस तरह की स्थिति की योजना बना रहे हैं।
दरअसल,जबसे रूस-यूक्रेन जंग छिड़ा हुआ है उसके बाद से ही पुतिन के कई करीबियों पर शामत आ गई। जिसके चलते रूस के भीतर ही इन करीबियों में बहुतो ने अपनी जान गवां दी। जहां बाद में जांच के दौरान रूसी ऐजेंसियों ने इसके लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया। इतना ही नहीं जारी जंग के दौरान जब भी पुतिन देश से बाहर दौरे पर होते थे, तो यूक्रेन ने दावा किया था कि यह पुतिन का हमशक्ल जो कि यह असली पुतिन नहीं है। हालांकि, यूक्रेन के हमशक्ल वाले दावे पर क्रेमलिन ने कभी कोई टिप्पणी नहीं किया।
