रुस का TU -95 परमाणु बाॅम्बर,फाईल फोटो, साभार -(रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री के ट्वीटर से)
कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग के बीच सोमवार को क्रेमलिन में हड़कंप मचाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। बता दे कि एक स्पेशल ऑपरेशन के दौरान यूक्रेन की फौज ने बेहद सुरक्षित रूसी एअरबेस पर सोमवार को भीषण हमले को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस हमले को यूक्रेन के ड्रोन विमानों ने अंजाम दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस हमले में रूस के दो Tu-95 परमाणु बॉम्बर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। रूस का यह एअरबेस सरातोव इलाके में स्थित है। हालांकि, इस हमले की पुष्टि अभी तक क्रेमलिन ने नहीं किया है।
वहीं,एक मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि यूक्रेन के इस हमले में रूस के दोनों परमाणु बॉम्बर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। इस दौरान इस हमले में रूस के दो सैनिकों के भी घायल होने की खबर हैं। इस बीच हमले की चपेट में आने से इस हवाई ठिकाने के पास ट्रैफिक भी बंद कर दिया गया,ताकि आपातकालीन सेवाएं हमले के बाद बचाव कार्य चला सकें।
उधर, यूक्रेन के इस खतरनाक हमलें की रिपोर्ट सामने आते हीं रूस में मौजूद सभी रूसी एयरबेस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रूस के Tu-95 बॉम्बर्स ने 70 साल पहले पहली बार उड़ान भरी थी। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद बीच में पुतिन ने इसे ब्रिटेन को डराने के लिए भी तैनात किया था। फरवरी में ब्रिटिश वायुसेना ने रूस के इन बॉम्बर्स को उत्तरी स्कॉटलैंड के पास खदेड़ दिया था। बताया जा रहा है कि इस हमले में एक और विमान को नुकसान पहुंचा है।
मालूम हो कि रूसी एअरबेस पर इस तरह का हमला क्रेमलिन के लिए बड़ा झटका हैं। क्योंकि,अभी हाल ही में रूस ने अपने इस परमाणु संपन्न लड़ाकूं विमानों को चीनी विमानों के साथ दक्षिण कोरिया और जापानी समुंदर में उड़ाया था जिसके बाद से ही नाटों देशों में हड़कंप मच गया था। लेकिन सोमवार की सुबह रूस के इन विमानों को जिस तरह से हमले में बर्बाद किया गया है,वाकहीं में रूस के लिए बहुत बड़ा झटका हैं। अब यूक्रेन के इस हरकत का रूस कैसे जवाब देता है यह तो नहीं मालूम लेकिन आशंका है कि रूस अब और भी खतरनाक तरीके से यूक्रेन पर हमलावर होगा।