एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पंजाब के “तरनतारन” बम विस्फोट के मुख्य आरोपी को भारतीय ऐजेंसियों ने ऑस्ट्रिया से किया गिरफ्तार, और भी कई आतंकी हमलों में शामिल होने का है आरोप – विजयशंकर दूबे/गौरव बरनवाल


सांकेतिक तस्वीर।

नई दिल्ली/लंदन। पंजाब के तरनतारन में घातक बम विस्फोट को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी बिक्रमजीत सिंह को भारत की केंद्रीय राष्ट्रीय जांच ऐजेंसी (NIA) द्वारा गुरुवार को ऑस्ट्रिया से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार कर लेने की जानकारी सामने आई है। दरअसल,बिक्रमजीत सिंह के उपर अपने करीबी सहयोगियों के साथ मिलकर पंजाब में कई आतंकी हमलों को अंजाम देने का आरोप है। इतना ही नहीं इस तरह के हमलों को अंजाम देने के लिए उसने एक आतंकी गिरोह भी बनाया था।

इस बीच भारतीय ऐजेंसी “एनआईए” ने दावा किया है कि बिक्रमजीत सिंह को उसके प्रत्यर्पण के बाद ऑस्ट्रिया के लिंज़ के सक्षम अधिकारी ने इंटरपोल के अधिकारियों के साथ मिलकर गिरफ्तार किया था। बता दे कि यह वर्ष 2019 में उसके खिलाफ दर्ज एनआईए के केस में फरार चल रहा था। हालांकि,एनआईए ने अब उसे भारत वापस लाने के लिए ऑस्ट्रिया में एक टीम भेजी थी।

बताया जा रहा है कि वांटेड आरोपी बिक्रमजीत सिंह को 22 मार्च, 2021 को ऑस्ट्रिया के लिंज़ में हिरासत में लिया गया था। जहां एनआईए ने एक बयान में कहा कि कानूनी कार्यवाही पूरी होने के बाद, लिंज़ क्षेत्रीय अदालत, ऑस्ट्रेलिया ने गिरफ्तार आरोपी बिक्रमजीत सिंह को प्रत्यर्पित किया। इस बीच यह भी दावा किया जा रहा है कि बिक्रमजीत सिंह ने न केवल सह-अभियुक्तों और अन्य को आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाया बल्कि इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाने और उनका उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया। फिलहाल,अब इस आरोपी को भारत लाया जा रहा है, जहां इससे पूर्व में घटित तमाम घटनाओं के बारें विस्तार से ऐजेंसियों द्वारा पूछताछ किये जाने का अनुमान है। जिससे संबंधित घटनाओं में ऐजेंसियों को जांच करने में सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *