एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारत-पाक बार्डर पर राजस्थान सेक्टर में दुश्मन की तरफ से अकारण फायरिंग किये जाने की रिपोर्ट आई सामने, काउंटर में BSF ने भी की जबरदस्त गोलाबारी – राकेश पांडेय (स्पेशल एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

जैसलमेर/नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान बार्डर पर राजस्थान से लगती सीमा पर भारत के किसानों और बीएसएफ (BSF) के जवानों पर दुश्मन की तरफ से हैवी फायरिंग किये जाने की रिपोर्ट सामने आई है। वहीं,काऊंटर में बीएसएफ ने भी भारी गोलाबारी किया है। बता दे कि राजस्थान से सटी सीमा पर पिछले कई सालों में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग की कोई घटना सामने नहीं आई थी, क्योंकि दोनों देशों के बीच राजस्थान से सटी सीमा पर कोई बड़ा विवाद नहीं है।

वहीं,इस गोलाबारी के संबंध में बीएसएफ के राजधानी दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर्स के हवाले से जानकारी दी गई है कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर के अनूपगढ़ इलाके में पांच स्थानीय किसान बीएसएफ के जवानों के साथ बॉर्डर-फैंस से आगे अपनी जमीन पर खेतीबाड़ी के लिए गए थे। उसी दौरान पाक-रेंजर्स (पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा बल) ने भारत की सीमा में मौजूद किसानों और बीएसएफ जवानों पर 6-7 राउंड फायरिंग की। जवाबी कारवाई में बीएसएफ के जवानों ने भी 18 राउंड फायर किए। हालांकि,इस गोलाबारी में किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

इस बीच दुश्मन की तरफ से अकारण इस गोलाबारी की घटना को अंजाम दिये जाने से भारत बहुत नाराज है। दावा है कि जल्द ही दोनों देशों के फील्ड कमांडर्स के बीच फ्लैग-मीटिंग होने की संभावना है। पिछले 22 महीने में ये दोनों देशों के सीमा-सुरक्षा बल के बीच गोलीबारी की ये दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले सितंबर के महीने में जम्मू के अरनिया सेक्टर में भी सीमा पर फायरिंग की घटना सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *