एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर आरोप लगाते हुए किया बड़ा दावा, कहा “बखमुत” में रूसी फौज आम लोगों के साथ अस्पतालों को भी बना रही निशाना – सतीश उपाध्याय/अमरनाथ यादव


यूक्रेन के बखमुत शहर पर रुसी फौज द्वारा घातक मिसाइलों से हमला करने के दौरान, फोटो साभार -(रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री के टेलिग्राम से)

कीव/मॉस्को। रूस के साथ जारी भीषण जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में रूस लगातार हवाई हमले कर रहा है,जिससे यूक्रेन का बाखमुत शहर खंडहर में बदल गया है।

वहीं,रूस के इस हमलें में भारी संख्या में मारे जाने की भी खबर है। यूक्रेन के डोनेटस्क, लुहांस्क प्रोविंस में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। जेलेंस्की ने बताया कि बाखमुत, सोलेडार, मारयिंका और क्रेमिन्ना शहर में कोई ऐसी जगह नहीं बची है जो रूसी हमलों से अछूती हो।

इस बीच जेलेंस्की ने शनिवार को यह भी जानकारी देते हुए कहा कि रूस देर रात ईरान में बने कामिकाजे ड्रोन से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। जिसके चलते ओडेसा में लगभग 15 लाख लोग बिना बिजली के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ओडेसा के अलावा यूक्रेन के खार्कीव, सुमी, डनिप्रोपेट्रोवेस्क, ज़ापोरिज्जिया और खरसोन में भी हवाई हमले तेज हुए हैं।

उधर,यूक्रेन की मिलिट्री ने जानकारी दी है कि शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन में रूस ने लगभग 20 हवाई हमले और 60 रॉकेट दागे हैं। जिस वजह से भारी संख्या में आम लोग मारे गए और 8 लोग गंभीर घायल हैं। इतना ही नहीं रूस पर यह भी आरोप हैं कि वो अपने हवाई हमलों से अस्पताल, दुकानों और लोगों के घरों को भी निशाना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *