
सांकेतिक तस्वीर।
ताइपे। हाल ही में भारत के अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में घुसपैठ की नाकाम कोशिश के बाद अब चीन द्वारा ताइवान में अपने लड़ाकूं विमान भेजे जाने की रिपोर्ट सामने आई हैं। क्योंकि,मंगलवार सुबह ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में चीन ने 18 H-6 बॉम्बर ताइवान के एयर डिफेंस जोन में भेजे हैं। जो परमाणु हमला करने में सक्षम हैं।
बता दे कि मंगलवार को ताइवान के एयरस्पेस में दुश्मन के 18 परमाणु मिसाइलों से लैश लड़ाकूं विमानों की मौजूदगी वर्ष 2020 के बाद ताइवानी सीमा में अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ है। ऐसे में ताइवान लगातार चीन की तरफ से होने वाली घुसपैठ की घटनाओं पर अपनी चिंता जाहिर कर रहा है। वहीं,ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने एक मीडिया समूह को दिए अपने एक साक्षात्कार में कहा कि चीन अब ताइवान में घुसपैठ के लिए बहाने ढूंढ रहा है।
दरअसल,चीन अक्सर अपने घातक लड़ाकूं विमानों की फ्लीट ताइवानी एअर स्पेस में भेजता रहा है। जिसके पीछे मुख्य वजह है ताइवान में दहशत पैदा करना। हालांकि,ताइवान पहले से ही सतर्क है और अपनी पूरी जंगी तैयारी पर भी है। क्योंकि,अमेरिका लगातार ताइपे की मदद में साथ खड़ा है। शायद यही वजह है कि चीन अभी तक ताइवान पर हमला करने से हिचक रहा है।
