इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

तवांग सेक्टर में हुए सैन्य संघर्ष में चीनी जनरल का नाम आया सामने, जनरल लिन ने रची थी संघर्ष की घातक साजिश – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

बीजिंग/तवांग। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय इसी महीने के बीते 9 दिसंबर को चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों के बीच हुई झड़प में उस शख्स का नाम अब सामने आ गया है जिसने इस सैन्य संघर्ष की घातक साजिश रची थी। दरअसल,इस घुसपैठ करने के बहाने सैन्य झड़प की साजिश रचने में पीएलए के जनरल लिन जियांग्यांग नाम बताया जा रहा है। क्योंकि,चीन के इसी जनरल के इशारे पर यह घटना हुई थी।

जनरल लिन जियांग्यांग PLA के ईस्टर्न थिएटर कमांड का कमांडर हैं। इसे इसी साल बीते जनवरी में यह जिम्मेदारी गई थी, इससे पहले लिन सेंट्रल थिएटर कमांड के प्रभारी था, जहां उसे अगस्त 2021 में तैनाती दी गई थी। लिन से पहले ईस्टर्न थिएटर कमांड की जिम्मेदारी हे विडोंग के पास थी, लिन के कार्यभार लेने से पहले उन्हें 2019 में यहां तैनात किया गया था।

जनरल लिन को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बेहद खास बताया जा रहा है। ऐसा भी माना जा रहा है कि खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कहने पर ही इसे ईस्टर्ड थिएटर कमांड की जिम्मेदारी दी गई है। बता दे कि सितंबर 2021 में ही लिन को लेफ्टिनेंट जनरल से जनरल पद पर प्रमोट किया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि चीनी राष्ट्रपति की मौजूदगी में इसे प्रमोट किया गया था। इससे अपने आप ही साफ हो जाता है कि जनरल लिन शी जिनपिंग का कितना खास है। जानकारी के मुताबिक इसी जनरल के ईशारे पर बीते दिनों पूर्व अरूणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में घुसपैठ करने के बहाने सैन्य संघर्ष को चीनी सैनिकों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम देने की कोशिश किया, अफसोस बार्डर पर पहले से ही सतर्क भारतीय जवानों ने गलवान के बाद चीनी सेना को एक बार फिर से सबक सिखाते हुए दुश्मन के इस साजिश को नाकाम कर दिया। हालांकि, कमांडर लेवल पर दोनों पक्षों के बीच शांति की पहल के बाद घटनास्थल से पीछे हटने का फैसला गया है। वहीं इस दौरान संघर्ष में घायल भारतीय जवानों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। वहीं चीनी सैनिकों को भी भारी नुकसान उठाने की रिपोर्ट सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *