
यूक्रेन का मिसाइल डिफेंस सिस्टम,फोटो साभार -(यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्ट्री के ट्वीटर से)
कीव/वॉशिंगटन। पिछले दस महिनों से लगातार रूस के बेहद खतरनाक हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पहली बार देश से बाहर निकले और बुधवार को अमेरिका पहुंचे। जहां इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जेलेंस्की का बहुत ही जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस बीच जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया और ऐलान किया कि वह रूस के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। बता दे कि रूस के भीषण हमलों के बीच बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को लाने के लिए फाइटर जेट और जासूसी विमान भेजे। बताया जा रहा है कि इस यात्रा को बेहद टाॅप लेवल के सीक्रेट आॅपरेशन के तहत अमेरिकी ऐजेंसियों ने अंजाम दिया है।
इस बीच जेलेंस्की के इस ऐतिहसिक यात्रा के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना के सैन्य विमान बोइंग सी-40 के जरिए पोलैंड से यूरोप के ऊपर से उड़ते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति अमेरिका पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस विमान की उड़ान से एक घंटे पहले अमेरिका ने जर्मनी से नाटों के जासूसी विमान अवाक्स को भेजा था। अमेरिका को रूस की समुद्र में गश्त लगा रही पनडुब्बियों से बड़ा डर सता रहा था। इस वजह से इस पूरे मिशन के दौरान जेलेंस्की को बहुत ही गोपनीय रखा गया था।
दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि जेलेंस्की का विमान जब ब्रिटेन के ऊपर से होकर गुजरा तो इसी दौरान अमेरिकी वायुसेना के एफ-15 फाइटर जेट भी उसके साथ मौजूद थे जो एक ब्रितानी एयरबेस से उड़े थे। बता दे कि अमेरिका का यह फाइटर जेट परमाणु बम को गिराने में भी सक्षम है। जेलेंस्की का विमान जब स्कॉटलैंड की सीमा पार कर गया तब एफ-15 जेट वापस लौट आए। नॉर्थ सी इलाके में अमेरिकी फाइटर जेट और अवाक्स जासूसी विमानों ने जेलेंस्की के विमान को अपने सुरक्षा घेरे में रखा। चूंकि,इस इलाके में रूस की नौसेना की गतिविधियां बहुत ज्यादा हैं।
इसके बाद जेलेंस्की का विमान अमेरिका के जाइंट बेस एंड्रीव पहुंच गया जो कि वाइट हाउस से मात्र 30 मिनट की दूरी पर है। इससे जेलेंस्की ने ऐलान किया था कि मैं अमेरिका के रास्ते में हूं ताकि यूक्रेन की रक्षा क्षमता को मजबूत किया जा सके। हजारों की तादाद में लोगों ने जेलेंस्की के विमान को ट्रैक किया। यह विमान कुछ देर के लिए ब्रिटेन के आकाश में दिखाई दिया लेकिन बाद में फिर से यह गायब हो गया। अमेरिका पहुंचने के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बाइडन के साथ उनके कार्यालय में मुलाकात की।
जेलेंस्की का अमेरिका में बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया गया और इस दौरान जेलेंस्की ने दुनियाभर के लोगों का मुश्किल घड़ी में यूक्रेन का साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया। बाइडेन ने जेलेंस्की से कहा, ‘(आपके) नेतृत्व ने इस भयानक संकट के दौरान यूक्रेन के लोगों को प्रेरित किया।’ बाइडेन ने कहा, ‘नव वर्ष की ओर बढ़ते हुए अमेरिका और दुनियाभर के लोगों के लिए यह जरूरी है कि वे सीधे आपसे यूक्रेन में जारी युद्ध के बारे सुनें। 2023 में भी हमें एकसाथ खड़े रहने की जरूरत है।’ इस दौरान जेलेंस्की ने बाइडेन को यूक्रेनी सैन्य पदक ‘द क्रॉस ऑफ मिलिट्री मेरिट’ भी सौंपा।
