एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

गिलगित में पाकिस्तानी सेना ने रची नई साजिश, स्थानीय लोगों ने पाक फौज के खिलाफ खोला मोर्चा, लोगों ने भारत से सैन्य कार्यवाही की मांग, घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा भारत – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे


भारतीय सैन्य अधिकारियों से हाथ मिलाते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फाईल फोटो।

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। पाकिस्तानी हुकूमत पहले से ही टीटीपी जैसे खतरनाक विद्रोही संगठन के हमलों का दंश झेल रही है, इतना ही नहीं अफगान तालिबान के अलावा बलूच विद्रोही भी पाकिस्तान के खिलाफ आये दिन तमाम घातक हमलों को अंजाम देने से नहीं चूंक रहे हैं। जिस वजह से पाकिस्तान में मौजूदा शहबाज शरीफ की सरकार अपने ही घर में घिर गई है। जहां इन नाकामियों पर पर्दा डालने की नियत से पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित बाल्टिस्तान में पाक फौज ने एक नई साजिश को अंजाम देने में जुट गई है। जिस वजह से स्थानीय लोगों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दरअसल,स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना की शह पर पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के लोग उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। इन लोगों को सुरक्षा देने के लिए बाकायदा पाकिस्तानी सेना के जवान तैनात किए जा रहे हैं। जिसके बाद लोगों ने हाईवे को जाम कर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। इन लोगों ने भारत से दखल देने की मांग भी की है। बता दे कि गिलगित और बाल्टिस्तान जम्मू और कश्मीर का अभिन्न अंग है। जिस पर पाकिस्तान ने 1947 में कबायलियों के जरिए इस हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया था।

इस बीच नेशनल इक्वेलिटी पार्टी जेकेजीबीएल के चेयरमैन प्रोफेसर सज्जाद राजा ने इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में जबरन जमीनों पर कब्जा कर रही है। 1947 से हम पाकिस्तान के हाथों पीड़ित हैं। भारत को 1947 में अपनी भूमि को मुक्त कराने और अपने लोगों को बचाने के लिए जम्मू और कश्मीर में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उसने हमारी मदद के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने अपने ट्वीट में भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग भी किया है।

वहीं,नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय के सूत्रों की माने तो पाकिस्तान के इस ताजे हरकत पर भारत आंखें नहीं मूंद सकता। इससे साफ है कि भारत अब चुप नहीं बैठ सकता, क्योंकि अभी कुछ महिने पहले ही कश्मीर के दौरे पर पहुंचे देश के डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी। जिसके बाद भारतीय सेना के नार्दन कमांड ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने साफ कर दिया था कि जिस दिन नई दिल्ली आॅपरेशन POK की मंजूरी देगी बिना देर किये भारतीय सेना दुश्मन को वहां से खदेड़ देगी। फिलहाल, इस ताजे घटनाक्रम पर भारत बहुत ही बारीकी से नजर रख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *