एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

चीन-ताइवान के बीच जारी भीषण जंगी तनातनी के दौरान एक्स अमेरिकी लेफ्टिनेंट जनरल ने किया बड़ा खुलासा, कहा चीनी राष्ट्रपति इस बार पूरा मन बना चुके हैं लड़ाई का – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

वाशिंग्टन। चीन-ताइवान के बीच जारी भीषण जंगी तनातनी के दौरान अमेरिकी सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, एचआर मैकमास्टर ने दावा है कि चीन,ताइवान पर कब्जा करने के लिए सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। बता दे कि चीन बीते साल के अगस्त से ही ताइवान पर हमला करने की बड़ी तैयारी पर है, जहां इस दौरान कई बार ऐसे दावे होते रहे कि चीन हमला करने वाला है,लेकिन अभी तक चीन ने हमला नहीं किया। हालांकि, इस दौरान चीन के लड़ाकूं विमानों ने पहले की हीं तरह ताइवान की सीमा में घुसपैठ जारी रखा।

दरअसल,अमेरिकी जनरल ने कहा कि ताइवान पर हमला करने के लिए चीन अपनी सेना को तैयार कर रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस बार पूरी तरीके से ताइवान से युद्ध करने का मन बना लिया है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में चीन और ताइवान के बीच संबंध तनावपूर्ण हुए हैं। ताइवान खुद को चीन से स्वतंत्र देश मानता है, जबकि बीजिंग इस पर अपना दावा करता आया है और द्वीप पर नियंत्रण को जरूरी मानता है। बस यही मामला पूरी विवाद का जड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *