
पाक फौज के एक्स आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा, फोटो साभार -(विकिपीडिया से)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक तरफ टीटीपी और बलूच विद्रोही संगठन के घातक हमलों का हमेशा खतरा बना हुआ है तो वही दूसरी ओर पाक फौज के एक्स चीफ जनरल बाजवा और एक्स डीजी ISI लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद का सेक्स वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी आदिल राजा के दावे से पाकिस्तान के सिनेमा जगत से लेकर सेना तक में तहलका मचा हुआ है। अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक और वीडियो में आदिल राजा ने दावा किया है कि पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने पाकिस्तान की एक टॉप मॉडल के साथ जिस्मानी रिश्ते बनाए थे। उन्होंने यहां तक कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के तत्कालीन चीफ जनरल फैज ने बाजवा का सेक्स वीडियो बनवा लिया था। इस सेक्स वीडियो के बल पर ही जनरल फैज अपने बॉस बाजवा को ही ब्लैकमेल करने लगे थे।
आदिल राजा ने दावा किया कि जनरल फैज ने आईएसआई के सेफ हाउस में कई पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के साथ जनरल बाजवा के सेक्स वीडियो बनवा लिए थे। बताया जा रहा है कि आदिल राजा इमरान खान के सपोर्टर हैं और इस खुलासे को उनके पलटवार के रूप में देखा जा रहा है,क्योंकि,पिछले कुछ दिनों में इमरान खान के कई सेक्स ऑडियो लीक हुए हैं और ऐसी चर्चा है कि उनके कई वीडियो भी सामने आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि आईएसआई के वर्तमान चीफ नदीम अंजुम के इशारे पर इमरान खान के वीडियो और ऑडियो लीक किए जा रहे हैं।
इस दौरान इमरान खान का एक और कथित वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक समलैंगिक के साथ नजर आ रहे हैं। इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने इस ट्रांसजेंडर का नाम रिमाल अली बताया है। फिलहाल, पाकिस्तान चौतरफा तमाम समस्याओं में दिन ब दिन उलझता हीं जा रहा है। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस तरह के हरकतों से पाक फौज या अन्य पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां टीटीपी और बलूच विद्रोही जैसे संगठनों का सामना कैसे कर सकेंगी ? बहरहाल पूरे पाकिस्तान में इस समय जिस तरह की घटिया मानसिकता से युक्त हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान की रसूख पूरी तरह से रसातल में पहुँच जायेगी।
