इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

पाकिस्तान से ब्रिटेन पहुंचा परमाणु बम में इस्तेमाल होने वाला यूरेनियम, मचा हड़कंप, शुरू हुई जांच – विजयशंकर दूबे (एडिटर इन क्राईम)


सांकेतिक तस्वीर।

इस्‍लामाबाद/लंदन। दुनिया के लिए बेहद खतरनाक देश के रूप में पहले से ही मशहूर पाकिस्तान एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल,ब्रिटेन की राजधानी लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर परमाणु बम में इस्‍तेमाल किए जाने वाले यूरेनियम का एक पैकेज मिला था। इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया और लंदन पुलिस ने अब इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस यूरेनियम के पैकेट को 29 दिसंबर को सीमा एजेंट ने सामान्‍य जांच के दौरान पकड़ा था। इससे डर्टी बम बनाने की अटकलों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह यूरेनियम पाकिस्‍तान से ओमान के रास्‍ते विमान से भेजा गया था। इस बीच एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि यूरेनियम को एक कबाड़ धातुओं के एक शिपमेंट के अंदर पाया गया था। वहीं,अब जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं यह यूरेनियम पाकिस्‍तान के ‘घटिया सुरक्षा व्‍यवस्‍था’ की वजह से ब्रिटेन तो नहीं पहुंच गया।

वहीं,ब्रिटिश पुलिस के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस म‍टीरियल की जांच विशेषज्ञ कर रहे हैं और इससे जनता को कोई खतरा नहीं है। इसी कड़ी में आगे यह भी कहा गया कि हालांकि जांच चल रही है, अभी तक की जांच से पता चला है कि इससे कोई सीधा खतरा नहीं है। बता दे कि कई किलोग्राम यूरेनियम को हीथ्रो एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है और इसी यूरेनियम से परमाणु बम बनता है और इससे डर्टी बम भी बहुत आसानी से बनाया जा सकता है।

इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि इस शिपमेंट को पाकिस्‍तान से ब्रिटेन में ईरान से जुड़ी एक कंपनी को भेजा गया था। वहीं,इस घटना में पुलिस ने अभी तक इस संबंध में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। एक सूत्र ने कहा, ‘इस पैकेज के अंदर कई किलो यूरेनियम था।’ एक अन्‍य सूत्र ने कहा कि इस बात को लेकर चिंता है कि ब्रिटेन में रह रहे ईरानी यूरेनियम क्‍यों मंगा रहे थे ? ब्रिटेन अब इसकी पूरी गंभीरता से जांच कर रहा है। लेकिन इस घटनाक्रम ने ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *