एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रूस-यूक्रेन जंग के बीच ब्लैक सी में अचानक बढ़ी रूसी नौसेना की मूवमैंट, कई युध्दपोतों के साथ रवाना हुई घातक पनडुब्बीयां, मचा हड़कंप – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

मॉस्‍को। यूक्रेन के साथ जारी भीषण जंग के बीच ब्लैक-सी में रूसी नौसेना की भी मूवमैंट की रिपोर्ट सामने आ रही है। दरअसल,रूसी युध्दपोतों और पनडुब्बियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ये युध्दपोत और पनडुब्बियां रूसी नौसेना के अड्डे नोवोरोस्सिय्स्क से बाहर आई हैं और अब ब्लैक सी की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं। बता दे कि क्रीमिया के क्रेंच पुल के करीब स्थित यूक्रेन के नियंत्रण वाला तट है और मशहूर सेवस्तोपोल बेस के करीब है। वहीं,रूसी नौसेना के इस हरकत की रिपोर्ट सामने आते हीं नाटों देशों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि रूसी नौसेना के इस मूवमैंट को काफी असाधारण माना जा रहा है और यह क्षेत्र में जारी ऑपरेशंस की तरफ इशारा करता है। इस बीच यह भी दावा किया जा रहा है कि रूसी नौसेना के इस फ्लीट में प्रोजेक्‍ट 11711 इवान ग्रेन क्‍लास की लैंडिंग शिप और योत्र मोरगुनोव भी शामिल है। इसके बारे में यह कहा जा रहा है कि काला सागर में सबसे बड़ा एम्फिबियस जहाज है। इस बेड़े में प्रोजेक्‍ट 636.3 इंप्रूव्‍ड किलो क्‍लास की पनडुब्बियां भी हैं। हालांकि,ये अभी इस समय बेस पर ही मौजूद हैं।

वहीं,यूक्रेन में रुसी नौसेना के इस मूवमैंट को लेकर यह माना जा रहा है कि या तो रूस कोई ड्रिल कर रहा है या फिर अपने क्रू की तैयारियों को परख रहा है। यह भी हो सकता है कि यूक्रेन की तरफ से होने वाले किसी हमले को फेल करने के लिए रूस ने यह कदम उठाया हो। यह बेस अभी यूक्रेन के ड्रोन की रेंज से बाहर है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन नियंत्रित तट से अच्‍छी-खासी दूरी होने के बाद भी यूक्रेन की नौसेना आसानी से इस पर ड्रोन अटैक कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *