
पेशावर पुलिस पाक एजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए, फोटो साभार-(सोशल मीडिया से)
इस्लामाबाद। बीते सोमवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के एक मस्जिद में हुए विस्फोट को लेकर पाकिस्तान में अब दिन ब दिन बवाल बढ़ता ही जा रहा है। जहां अब पाकिस्तान की खुफिया ऐजेंसी को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस हमले के लिए अब सीधे तौर पर ISI को हीं जिम्मेदार बताया जा रहा है। क्योंकि, पुलिस की जांच में यह पाया गया है कि इस हमले को अंजाम देने में कम से कम 10 किलो घातक विस्फोटक टीएनटी का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि,और भी बहुत सारी चीजों का खुलासा हुआ है। फिलहाल अभी जांच जारी है।
दरअसल,इस हमले में अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और करीब 2 सौ लोग अभी भी घायल हैं। जहां इस हत्याकांड के बाद पाकिस्तान का विद्रोही संगठन “तहरीक-ए-तालिबान” के एक धड़े ने हमले की जिम्मेदारी ली थी लेकिन बाद में टीटीपी के मुख्य धड़े ने इससे किनारा कर लिया। वहीं,पाकिस्तान ने इसको लेकर अफगान तालिबान के खिलाफ उंगली उठाई लेकिन बाद में उसे तालिबान ने करारा जवाब दे दिया। इस बीच खैबर प्रांत की पुलिस अप्रत्याशित कदम उठाते हुए सड़क पर उतर आई है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।
दावा किया गया है कि इस घटना के विरोध में करीब 24 पुलिसकर्मी पेशावर प्रेस क्लब के बाहर जमा हुए और उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इन पुलिसकर्मियों ने पुलिसलाइन के अंदर स्थित मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट की निष्पक्ष तरीके से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हम खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उनका विरोध ‘सिस्टम’ के खिलाफ है। खैबर पुलिस ने कहा कि वे लगातार खराब हो रही पाकिस्तानी प्रांत की कानून व्यवस्था को देखते हुए सड़क पर उतरे है।
इस बीच पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी रिटायर मेजर आदिल राजा ने भी आरोप लगाया कि खैबर प्रांत में होने वाले चुनाव में बाधा डालने के लिए यह विस्फोट कराया गया है। आदिल राजा ने इसके लिए आईएसआई और सेना पर ठीकरा फोड़ा है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने इस घटना के लिए इमरान खान के चहेते पूर्व डीजी ISI लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को दोषी ठहराई है, मरियम ने कहा कि इमरान के चहेते पूर्व डीजी ISI फैज इस समय पाक फौज के पेशावर कोर में तैनात है और यह इलाका उनके कमांड में है। ऐसे में यह हमला इमरान खान और फैज के इशारे पर हुई है।
फिलहाल, इमरान खान और पूर्व डीजी ISI फैज हमीद की तरफ से मरियम के बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन यह हमला पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। हालांकि, जांच में अब तक कई चीजें साफ हो चुकी है। जिसमें हमलावर का सिर बरामद हो गया है। इतना ही नहीं हमले में इस्तेमाल किये गये घातक विस्फोटक टीएनटी
की मात्रा और भी कई चौंकाने वाले दावे सामने आ रहे है। कुल मिलाकर पेशावर पुलिस इस समय बहुत आक्रोशित है। क्योंकि,घटना में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी हीं मारे गए हैं। बता दे कि यह कोई पहली घटना नहीं है कि जिसमें पुलिसकर्मी निशाना नहीं बने है। इससे पहले भी तमाम आत्मघाती हमलों में पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं। चूंकि, इस हादसे में पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक थी, इसीलिए पुलिस आक्रोशित है।
