इंडियन आर्मी की पलटन एक ड्रिल के दौरान,फाईल फोटो, साभार -(इंडियन आर्मी के वेस्टर्न कमांड के ट्वीटर से)
नई दिल्ली। आये दिन भारत के खिलाफ घातक साजिश रचने वाले दुश्मन ने एक बार फिर से नई दिल्ली के खिलाफ उसकी साफ ईमेज को धूमिल करने की नियत से साजिश रचा है। जहां इसके इस षडयंत्र का पर्दाफाश करते हुए भारतीय खुफिया ऐजेंसियों ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की सीक्रेट प्लानिंग की है। पाकिस्तान ने दुनियाभर में अपने दूतावासों को कहा है कि कश्मीर घाटी में ऐसी साजिश रचे जिससे दुनिया में भारत की छवि खराब हो।
दरअसल,भारत के एक मीडिया समूह ने इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसियों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपनी सभी ऐंबैसी को सीक्रेट नोट भेजा है। इसमें भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने की पूरी जानकारी दी गई है। क्योंकि 5 फरवरी को पाकिस्तान ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ मनाता है। इसके लिए इस्लामाबाद के पाकिस्तान हाई कमीशन ने सभी दूतावासों को फैक्स और ईमेल भेजकर भारतीय सेना को बदनाम करने की योजना का ब्योरा दिया है। बता दे कि पाकिस्तान के इस सीक्रेट नोट में यह है कि कश्मीर पर भारत ने अवैध कब्जा कर रखा है और यहां पर भारतीय सेना ज्यादती करती है।
गौरतलब है कि भारतीय कश्मीर के खिलाफ पाकिस्तानी ऐजेंसी हमेशा खूनी साजिश रचने के अलावा दुनियां के कई मंचों पर हमेशा भारत के खिलाफ इंडियन आर्मी को बदनाम करने की फर्जी रिपोर्ट्स को उठाता रहा है। हालांकि, दुनियां के कई देश पाकिस्तान के इस तरह के हरकतों को खारिज करने के साथ उसको फटकार भी लगाते रहे हैं। इसके बावजूद भी वह अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आता है। जहां इसी कड़ी में अब इसके इस साजिश का एक बार फिर से खुलासा हुआ है। अब यह बताने की जरूरत नहीं है कि पाकिस्तान के इस हरकत का क्या हश्र होगा ?