इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर इजरायल के एक्स PM बेनेट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पुतिन से यूक्रेन के राष्ट्रपति को नहीं मारने का लिया था बड़ा वादा – राजेंद्र दूबे (स्पेशल एडिटर)


इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट,फाईल फोटो, साभार -(नेफ्ताली बेनेट के ट्वीटर से)

मॉस्को/तेल अवीव। पिछले 11 महिनें से अधिक हो चले रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूं तो समय समय पर तमाम दावें और खुलासे सामने आते रहें। जिनमें कुछ की तो पुष्टि हुई और कुछ कि नहीं। जहां इसी कड़ी में इजरायल के पूर्व पीएम नेफ्ताली बेनेट ने शनिवार को एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया। बेनेट ने कहा कि वो पुतिन से जेलेंस्की को नहीं मारने का वादा करवा चुके हैं। बता दे कि नेफ्ताली बेनेट ने अपने इस 4 घंटे के इंटरव्यू को अपने यू ट्यूब चैनल और ट्विटर पर भी शेयर किया है। उसमें रूस-यूक्रेन जंग के शुरुआती दौर की डिप्लोमेसी को लेकर कई तरह की जानकारियां भी दी हैं।

बेनेट ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जंग के शुरुआती दिनों में समझौते को लेकर उन्होंने पुतिन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से पूछा था- क्या आप जेलेंस्की को मारना चाहते हैं ? तो इसके जवाब में पुतिन ने कहा था नहीं, मैं उसे नहीं मारूंगा। पुतिन के यह कहने पर बेनेट ने उनसे कहा कि तो क्या मैं ये समझ लूं कि आप मुझसे जेलेंस्की को नहीं मारने का वादा कर रहे हैं ? पुतिन ने जवाब में हां कहा था। बेनेट ने आगे यह भी बताया कि पुतिन से मीटिंग के तुरंत बाद उन्होंने जेलेंस्की को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं अभी मीटिंग से बाहर आया हूं वो तुम्हें नहीं मारेंगे। इस पर जलेंस्की ने पूछा क्या आप श्योर हैं ? तो मैनें कहा हां 100% श्योर हूं। बता दे कि बेनेट 2021 में बेंजामिन नेतन्याहू को कुर्सी से हटाकर इजरायल के प्रधानमंत्री बने थे।

गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के एक महीने बाद ही बेनेट क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन संकट पर चर्चा किये थे। रूसी प्रवासियों की पर्याप्त आबादी वाले इजरायल ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता करने की पेशकश की थी। हालांकि उनकी मुलाकात बेनतीजा रही। क्योंकि,यह जंग अभी भी अपनी उसी रफ्तार से जारी है,जैसे कि युध्द के शुरूआत में था। आज इस जंग को एक साल पूरा होने वाला है। इसके खत्म के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *