
अमेरिका का सैन्य हैलीकॉप्टर,फाईल फोटो,साभार -(यूस एअर फोर्स के ट्वीटर से)
वाशिंग्टन। रविवार को अमेरिका के एअरफोर्स के लड़ाकूं विमानों द्वारा अटलांटिक महासागर के ऊपर चीन के जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के बाद अब कोलम्बिया की सेना द्वारा ठीक इसी तरह का एक और चीन के संदिग्ध जासूसी गुब्बारे को डिटेक्ट किये जाने की रिपोर्ट सामने आई है। जहां कोलंबिया आर्मी ने रविवार को यानि 5 फरवरी को दावा किया है कि कोलंबिया के आसमान में एक इसी तरह का संदिग्ध गुब्बारा नजर आया है। और वह उसकी निगरानी में जुट गई हैं।
बता दें कि कोलंबिया दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। अमेरिका और लैटिन अमेरिका के बाद इस दक्षिण अमेरिका महाद्वीपीय देश (कोलंबिया) के अधिकारियों ने भी चाइनीज जासूसी गुब्बारा दिखने का दावा किया है। जहां कोलंबियाई वायु सेना ने कहा कि उसने देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद 55,000 फीट की ऊंचाई पर एक ऑब्जेक्ट देखा। वायु सेना ने आगे भी कहा, “गुब्बारे के समान दिखने वाली कोई चीज देश के उत्तरी क्षेत्र के ऊपर थी, जो 25 समुद्री मील की औसत गति से आगे बढ़ रही थी।”
कोलंबियाई वायु सेना ने आगे यह भी कहा कि हमने एयर सिस्टम्स के जरिए उस ऑब्जेक्ट को (कोलंबियाई) हवाई क्षेत्र छोड़ने तक ट्रैक किया। इस तरह, यह देखा गया कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा के साथ-साथ विमानन सुरक्षा के लिए तो खतरा नहीं है। दरअसल,हाल के वर्षों में कोलंबिया में चीनी व्यापार का विस्तार हुआ है, लेकिन इस देश के चीन के साथ मजबूत राजनीतिक संबंध नहीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कहीं चीन इस तरह जासूसी करने तो नहीं पहुंच गया।
इससे पहले चीन का यह संदिग्ध जासूसी गुब्बारा अमेरिका के मोंटाना के ऊपर से गुजरा था। मोंटाना में अमेरिकी एयरफोर्स का स्पेशल बेस है, जहां से इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल ऑपरेट की जाती हैं। पूरे अमेरिका में ऐसे 3 ही एयरबेस हैं। पेंटागन ने कहा कि चीन ने इस तरह बैलून को जासूसी के लिए भेजा था। वहीं, चीन का कहना है कि वो सिर्फ एक सिविल बैलून था। हालांकि, इस चीन के गुब्बारे को अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकूं विमानों ने एक स्पेशल ऑपरेशन के दौरान मार गिराया था। जहां इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए मिशन में शामिल पायलट को बधाई भी दिया था। लेकिन इस बीच अब कोलंबिया में भी इसी तरह के एक और गुब्बारे को देखे जाने के बाद कोलंबिया समेत पेंटागन की चिंता एक बार फिर से बढ़ना स्वभाविक है।
