एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारत का आॅपरेशन “दुश्मन” हुआ सफल, पाकिस्तान के नेवी ड्रिल में 110 में से सिर्फ 7 देश हुए शामिल, चीन के भी शामिल होने की नहीं है रिपोर्ट – विजयशंकर दूबे (एडिटर इन क्राईम)


सांकेतिक तस्वीर।

इस्लामाबाद। भारत का आॅपरेशन “दुश्मन” एक बार फिर सफल हो गया है। दरअसल,पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास का आयोजन कर रहा है। एक्सरसाइज अमन-2023 नाम का यह नौसैनिक अभ्यास शनिवार से कराची में शुरू हुआ है। इस अभ्यास का उद्घाटन समारोह कराची के पाकिस्तान नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित किया गया। इस अभ्यास को पाकिस्तान के सम्मान के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, इसकी शुरुआत में ही पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती हो गई। क्योंकि,पाकिस्तान ने इस एक्सरसाइज अमन-2023 में भाग लेने के लिए 110 देशों को न्योता भेजा था, लेकिन सिर्फ 7 देश ही अपने युद्धपोतों और पनडुब्बियों के साथ शामिल हुए हैं। जबकि 43 देशों ने इस अभ्यास में अपने प्रतिनिधियों को भेजा है।

बता दे कि जिन देशों ने इस नौसैनिक अभ्यास में अपने जहाज भेजे हैं, उनमें अमेरिका, चीन, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, इटली और जापान शामिल हैं। अमेरिका ने सिर्फ नाम करने के लिए अपने मरीन ब्रिगेड की एक टुकड़ी को भेजा है। वहीं, पाकिस्तान के सबसे अजीज दोस्त चीन के नौसेना के इस अभ्यास में शामिल होने की अभी तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। जो कि पाकिस्तान के लिए यह सबसे बड़ा झटका हो सकता है। यही नहीं तुर्की ने भी इससे किनारा कर लिया है, हालांकि, तुर्की के न शामिल होने की सबसे बड़ी वजह भूकंप को माना जा रहा है, क्योंकि वहां अभी हाल ही भूकंप के चलते भारी जान माल का नुकसान हुआ है। कुल मिलाकर यह साफ हो चला है कि पाकिस्तान हर मंच से अब दिन ब दिन हाशिये पर जा रहा है। जिसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। रही बात पाकिस्तान के इस नौसैनिक अभ्यास की तो विशेषज्ञ इसे भारत का आॅपरेशन दुश्मन के तौर पर देख रहे हैं। जिसमें भारत एक बार फिर से पूरी तरह से सफल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *