एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में फिर हुआ भीषण विस्फोट, फ्रंटियर कोर के दो अधिकारियों की हुई मौत, कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर – अमरनाथ यादव (डिप्टी एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कोहलू जिले में शुक्रवार को एक बार फिर से भीषण बम विस्फोट होने की रिपोर्ट सामने आई है,जिसकी चपेट में आने से फ्रंटियर कोर के दो अधिकारियों की मौत हो गई और तीन सैनिक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट कोहलू जिले के कहन इलाके में विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल जवानों के गाड़ियों के पास हुआ है।

इस बीच पाक फौज के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के एक बयान के हवाले से यह दावा किया गया है कि एक दिन पहले यानि शुक्रवार को कोहलू क्षेत्र में एक ऑपरेशन शुरू किया था। कार्रवाई के दौरान, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से विस्फोट हुआ, जिसमें दो अधिकारियों की जान चली गई। वहीं इस हमले में शामिल विद्रोहियों को पकड़ने के लिए पाक फौज का सर्च आॅपरेशन अभी भी जारी है।

बता दे कि अभी हाल ही में बीते रविवार को भी पाकिस्तान के क्वेटा पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक विस्फोट में कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे,जहां इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली थी।
दरअसल, बीते साल के बीते नवंबर के अंतिम सप्ताह में जबसे टीटीपी ने पाकिस्तानी आर्मी के साथ पूर्व में हुए सीज फायर को तोड़ने का ऐलान किया है, उसके बाद से ही पाकिस्तानी फौजी और अन्य सुरक्षा बलों को टीटीपी लगातार भीषण आत्मघाती हमलों से निशाना बना रही है। जहां इसी कड़ी में पेशावर विस्फोट सबसे ज्यादा चर्चा मे रहा, क्योंकि इस विस्फोट में करीब डेढ़ सौ लोग मारे गए थे तथा 2 सौ से अधिक लोग घायल भी हुए थे। जिसमें सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी हताहत हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *