एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

आतंकियों के खिलाफ लगातार जारी आॅपरेशन के बीच NIA ने बेंगलुरू से पकड़ा एक संदिग्ध आतंकी, आगे की जांच अभी भी जारी – गौरव बरनवाल (डिप्टी एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर। फोटो साभार -(बीएसएफ के ट्वीटर से)

बेंगलुरु। आतंकियों के खिलाफ लगातार जारी आॅपरेशन के बीच देश की केंद्रीय जांच ऐजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किये गये संदिग्ध का नाम आरिफ बताया जा रहा है। जो कि वह बेंगलुरु में ही एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था। दरअसल,आरिफ पिछले दो साल से आतंकी संगठन अल-कायदा के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि वह ISIS में शामिल होना चाहता था और अफगानिस्तान और ईरान के रास्ते सीरिया भागने की फिराक में था। हालांकि, अब इससे पूछताछ की जा रही है।

दरअसल,शनिवार को NIA ने मुंबई के पालघर थाने और बेंगलुरु के थानीसंद्रा में कुछ जगहों पर छापेमारी किया था। बताया जा रहा है खूंखार आतंकी संगठन ISIS और अल-कायदा से संबंध रखने वाले कुछ संदिग्धों के यहां छापेमारी की गई है। इस दौरान कुछ डिजिटल डिवाइस और कागजों को NIA ने सीज कर दिया। बता दे कि पिछले महीने भी NIA ने कर्नाटक में 6 जगहों पर तलाशी ली थी। जिसमें इस्लामिक स्टेट के साथ मिलकर साजिश करने के लिए 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। जहां इन आरोपियों की पहचान वरमबल्ली के रेशान थजुद्दीन शेख, शिवमोग्गा के ब्रह्मवर के उडुपी और हुजैर फरहान बेग के रूप में हुई थी।

जहां इस मामले की जांच के दौरान ऐजेंसी को यह मालूम हुआ कि से पता चला कि मुनीर ने अपने करीबी सहयोगी और कॉलेज के साथी रेशान थजुद्दीन को कट्टरपंथी बना दिया था। दोनों आरोपी व्यक्तियों ने क्रिप्टो-वॉलेट के माध्यम से अपने ISIS हैंडलर से फंड ले रहे थे। फिलहाल, आगे की जांच व अन्य कार्यवाही अभी भी जारी है। ऐसे में संभव है कि ऐजेंसी देश के अन्य हिस्सों में भी इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही बड़ी छापेमारी की कार्यवाही कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *