इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

नाटों के बाद अब इजरायल भी यूक्रेन की मदद में खुलकर आया सामने, अब होगा भीषण विश्वयुद्ध – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)


कीव में इजरायल के विदेश मंत्री ऐली कोहेन सामने से बायें और साथ में दायें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी, फोटो साभार -(ऐली कोहेन के ट्वीटर से)

कीव/तेल अवीव। रूस-यूक्रेन जंग की जैसे-जैसे बरसी की तारीख नजदीक आ रही है,दुनिया के कई देशों में हलचल बढ़ती हीं जा रही है। जहां इस बीच जो नाटों एलाएंश अभी तक पीछे से यूक्रेन की मदद कर रहे थे, अब वें भी खुलकर इस जंग में शामिल होने की अपनी प्रतिबध्दता जाहिर कर चुके हैं। वहीं,पहले से ही कशमकश की स्थिति में रहने वाला इजरायल भी अब इस युध्द में खुलकर यूक्रेन की मदद में सामने आ रहा है। क्योंकि, यूक्रेन की राजधानी कीव में इस समय इजरायल के विदेश मंत्री ऐली कोहेन पहुंच चुके हैं। बता दे कि जबसे रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़ा हुआ है, इजरायल की तरफ से यह पहला आधिकारिक दौरा है।


कीव में सामने से बायें इजरायल के विदेश मंत्री ऐली कोहेन साथ में यूक्रेन के समकक्ष दिमित्री कुलेबा,फोटो साभार -(दिमित्री कुलेबा के ट्वीटर से)

दरअसल,जब बीते साल के 24 फरवरी को रूसी फौज ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया तो उस समय अमेरिका सहित नाटों के सभी देश इस जंग में सीधे तौर पर शामिल होने से बचते रहे हैं। लेकिन यूक्रेन को सैन्य मदद के तौर पर हथियारों की सप्लाई करते रहे। हालांकि, ये सप्लाई बहुत ही सीमित रही। यहां तक कि यूक्रेन को उसके मांग के विपरीत उसे सिर्फ हल्के किस्म के हथियार दिये गए। फिर भी यूक्रेन आज 1 साल से अपने से कई गुना अधिक ताकतवर दुश्मन से जंग लड़ रहा है।

ऐसे में जिस तरह से अब नाटों ने रूस के खिलाफ यूक्रेन की मदद में अपनी एकजुटता दिखाई है,इससे साफ हो गया है कि अब यह जंग आर-पार की स्थिति में आ गया है। जहां इस बीच इजरायली विदेश मंत्री ऐली कोहेन ने भी कीव पहुंचकर यूक्रेन को हर संभव मदद देने की पेशकश की है। ऐसे में जिस तरह से रूस के खिलाफ गुटबाजी देखने को मिल रही है, उससे अब विश्वयुद्ध की संभावना को कतई नहीं खारिज किया जा सकता है। वहीं,अपने खिलाफ इस एकजुटता पर क्रेमलिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया है।

लेकिन मॉस्को भी फुल एक्शन मोड में दीख रहा है, क्योंकि जब नाटों के हेडक्वार्टर्स ब्रूसेल्स में रूस के खिलाफ नाटों के सभी रक्षा मंत्री एकजुट होकर शपथ ले रहे थे तो वही घातक परमाणु हथियारों से लैश रूस के लड़ाकूं विमान कनाडा के आसमान में उड़ान भर रहे थे। जो कि साफ संकेत था कि रूस भी झुकने वाला नहीं है। बता दे कि आने वाले 24 फरवरी को इस जंग को पूरे एक साल हो जाएगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रूस इस बार कुछ बड़ा हमला कर सकता है जो कि पहले से भी कही अधिक खतरनाक हो सकता है, जिसमें परमाणु हमला भी हो सकता है। यहीं कारण है कि नाटों और इजरायल भी अब रूस के खिलाफ खुलकर सामने आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *