एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अफगान तालिबान के इंटल इनपुट पर NIA, मुंबई पुलिस और MP पुलिस ने ज्वाइंट आॅपरेशन के तहत भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी को इंदौर से किया गिरफ्तार, पकड़े गए आतंकी से पूछताछ जारी – गौरव बरनवाल (डिप्टी एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

इंदौर/नई दिल्ली। वर्ष 2018 में प्रतिबंधित संगठन PFI की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा मोस्ट वांटेड सरफराज मेमन को मध्य प्रदेश के इंदौर में गिरफ्तार किये जाने की रिपोर्ट सामने आई है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि खुद मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया है। दरअसल,केंद्रीय ऐजेंसी NIA ने एक दिन पहले हीं सरफराज के मुंबई में होने का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद मुंबई पुलिस को इसका लोकेशन इंदौर में मिला,जहां पर मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को अलर्ट कर दी।

बताया जा रहा है कि सरफराज मेमन इंदौर के चंदन नगर का रहने वाला है। वह लंबे समय से खजराना इलाके की मस्जिद के पास रह रहा था। उसने यहां मेडिकल स्टोर भी खोल रखा था। वह कई भाषाओं का जानकार भी है। इस बीच गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मुंबई पुलिस और NIA की तरफ से इंदौर पुलिस को एक इनपुट मिला था, जिसमें सरफराज के मुंबई में संदिग्ध परिस्थितयों में घूमने की बात सामने आई थी।

इस बीच डीसीपी (इंटेलीजेंस मध्य प्रदेश पुलिस) रजत सकलेचा के हवाले से यह दावा किया गया है कि पकड़े गए सरफराज से पूछताछ अभी भी जारी है। वहीं,मुंबई पुलिस की टीम भी इंदौर पहुंच चुकी है। पूछताछ में सरफराज ने बताया है कि उसने हॉन्गकॉन्ग में चाइनीज महिला से शादी की थी। उससे विवाद के बाद से वह यहां आ गया था। यहां भारत में भी उसने 4 शादियां की हैं। सभी से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

इतना ही नहीं सोमवार को स्टेट की इंटेलिजेंस टीम ने ग्रीन पार्क कॉलोनी में और घर की तलाशी ली तथा उसके माता-पिता से भी पूछताछ की है। इसके अलावा दो और लोगों से भी पूछताछ की गई है। बता दे कि जिन लोगों से पूछताछ की गई है ये लोग भी कई सालों से सरफराज के साथ यहीं रह रहे हैं। सरफराज का सर्वाधिक मूवमेंट ग्रीन पार्क और खजराना में हीं रहा है।

बता दे कि सरफराज मेमन पाकिस्तान, चीन और हॉन्गकॉन्ग में कई आतंकी कैंपों में ट्रेनिंग ले चुका है। उसे स्पेनिश, चीनी और इंग्लिश आती है। उसका पासपोर्ट भी हॉन्गकॉन्ग से जारी हुआ है। 12 साल हॉन्गकॉन्ग में रहा, कई बार चीन गया। इसका एक भाई कुवैत में और दूसरा भोपाल में रहता है। एक बेटा है। सरफराज तालिबान में स्पेशल ट्रेनिंग करने के बाद भारत में मूवमेंट कर रहा था।

मालूम हो कि सरफराज का भंडाफोड़ तब हुआ जब अफगान तालिबान ने 3 फरवरी को भारतीय ऐजेंसी NIA को मेल किया तथा इसका पूरा ब्योरा भी भारतीय ऐजेंसी से शेयर किया। जहां सरफराज का इंदौर कनेक्शन मिलने के बाद NIA सोमवार को ही एक्टिव हो गई थी। इस मेल में आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश से मुंबई में सरफराज मेमन (40) के सक्रिय रहने और बड़ी घटना करने की चेतावनी दी गई थी।

जहां बिना देर किये राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुंबई पुलिस को अलर्ट भेजा। वहीं,मुंबई पुलिस भी फौरन हरकत करते हुए इसको ट्रेस करने में जुट गई। परिणामस्वरूप देश के इस खतरनाक दुश्मन का लोकेशन इंदौर में मिला। फिर क्या था,मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस से संपर्क साधा। जहां इंदौर पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए इसे तत्काल डिटेन कर लिया। हालांकि, उसे इंदौर पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच मुंबई पुलिस और NIA की एक टीम के इंदौर पहुंचने की भी रिपोर्ट सामने आ रही है। फिलहाल,इस आॅपरेशन की सफलता के पीछे अफगान तालिबान का बहुत बड़ा सहयोग माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *