सांकेतिक तस्वीर।
मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान
एक दिन पहले यूक्रेन की वायु सेना की तरफ से दावा किया गया कि उसने रूस की एक मिसाइल,दो ड्रोन और दो गोला बारूद डिपो को टारगेट करते हुए नष्ट कर दिया हैं।
बताते चले कि इस साल 24 फरवरी से अबतक लगातार रूसी हमलें का दंश झेल रहे यूक्रेन ने दावा किया है कि 24 फरवरी और 21 जून के बीच यूक्रेनी सेना ने रूस के करीब 34,100 सैनिकों को मारा है। इस दौरान एक दिन पहले ही यानि मंगलवार को ही यूक्रेनी सेना ने 26 रूसी सैनिकों को मार गिराया। रूसी सैनिकों ने खार्किव के इंडस्ट्रियल्नी जिले में गोलाबारी की, जिसमें करीब 7 नागरिक घायल हो गए।
वहीं इस जंग के बीच रूस ने यूक्रेन से दो पूर्व अमेरिकी सैनिकों को पकड़ा है,इनके नाम अलेक्जेंडर ड्रूके और एंडी हुइन्ह हैं। रूस का दावा है कि ये दोनों यूक्रेन की ओर से जंग में शामिल थे। उधर,यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि दोनों अपनी इच्छा से यूक्रेनी सेना में रूस से लड़ाई करने के लिए शामिल हुए थे। फिलहाल,अमेरिका अपने इन पूर्व सैनिकों को रूसी कैद से रिहा करने की कोशिश में जुटा हुआ है।