एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

टीटीपी ने पाक फौज का उड़ाया बड़ा मजाक, कहा आज तक कश्मीर की 1 इंच भी जमीन आजाद नहीं करा सकी फौज – विजयशंकर दूबे (एडिटर इन क्राईम)


सांकेतिक तस्वीर।

काबुल। पाक फौज के लिए सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने आने वाले तहरीक-ए-तालिबान ने कश्‍मीर का जिक्र करके जनरल असिम का बड़ा मजाक उड़ाया है। दरअसल,टीटीपी ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट बताए जाने के पाकिस्‍तानी सेना के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुनीर की सेना कश्‍मीर को आजाद कराने का दावा करती है लेकिन अभी तक एक भी इंच हासिल नहीं कर सकी है।

बता दे कि टीटीपी के प्रवक्ता उमर ने मीडिया में एक बयान जारी करके पाकिस्‍तानी सेना के रॉ का एजेंट बताए जाने के आरोपों को खारिज कर दिया। उमर ने यह भी कहा कि अगर उसे भारत का समर्थन हासिल होता तो पाकिस्‍तानी सेना अफगानिस्‍तान के तालिबान के शासकों से उनकी जमीन पर टीटीपी के अड्डों के बारे में क्‍यों बात करती है ? टीटीपी आगे भी कहा कि पाकिस्‍तानी सेना भारत से कश्‍मीर की एक इंच जमीन भी आज तक आजाद नहीं करा सकी।

तहरीक-ए-तालिबान ने यह भी दावा किया कि पाकिस्‍तानी सेना केवल अपनी जनता का दमन करना जानती है। टीटीपी ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्‍तान के आर्थिक संकट और देश में राजनीतिक अराजकता के लिए सेना जिम्‍मेदार है। इस बीच तालिबान के प्रवक्‍ता जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने भी अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे अफगानिस्‍तान की सरकार के साथ राजनयिक संबंध बनाएं। उसने दुनिया से तालिबान से बातचीत की अपील की। बता दे कि पिछले कई महीने से टीटीपी लगातार पाकिस्‍तानी सेना पर हमले कर रही हैं। क्योंकि,टीटीपी पाकिस्‍तान की वर्तमान सरकार को गैर इस्‍लामिक मानता हैं और वह पूरे देश में शरिया कानून लागू करना चाहता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *