एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

वांटेड अमृतपाल के तलाशी अभियान के बीच पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अमृतपाल के करीबी NRI को फोर्स ने किया गिरफ्तार – गौरव बरनवाल (डिप्टी एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

चंडीगढ़। वांटेड अमृतपाल सिंह के तलाशी अभियान के बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल,होशियारपुर पुलिस ने जसविंदर सिंह पांगली नाम के एक एनआरआई को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी फगवाड़ा के नजदीकी गांव जगतपुर जट्टा का रहने वाला है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है।

बताया जा रहा है कि जसविंदर सिंह पांगली पिछले कुछ सालों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। जहां वह 17 अप्रैल को वापस लौटने वाला था लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उसे अरेस्ट कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल के फरार होने के मद्देनजर यह गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में कई और लोगों को भी हिरासत में लिया है। उनसे गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस को फरार अमृतपाल के बारे में और उसके साथी पप्पलप्रीत सिंह के बारे में कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।

इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि आने वाले दिनों में पुलिस कुछ और भी बड़े खुलासे कर सकती है। सारा मामला जगतपुर जटा के गांव में हुए एक भोग समागम से जोड़कर देखा जा रहा है और जो भी व्यक्ति उस समागम में शामिल हुए थे, पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
मालूम हो कि 28 मार्च को रात 8 बजे के करीब अमृतपाल और उसका साथी पप्पलप्रीत सिंह गांव मरनाइयां से फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पंजाब पुलिस फोर्स और केंद्रीय ऐजेंसियां भी संयुक्त रूप से देश के कई राज्यों में भी लगातार सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *