एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

म्यामांर की सेना ने एक विरोधी गुट पर किया हमला, 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट आई सामने – गौरव बरनवाल (डिप्टी एडिटर)


म्यांमार की आर्मी,फाईल फोटो,साभार-( म्यांमार की MOD से)

गुवाहाटी। म्यांमार की आर्मी ने म्यांमार के मध्य इलाके में मंगलवार को सैन्य शासन के विरोधियों के आयोजित एक कार्यक्रम में भीषण हमले को अंजाम दिया है। जिससे 30 लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। वहीं,कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस हमले में नागरिकों सहित कुल 50 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच जुंटा का विरोध करने वाले पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) के सदस्य ने एक मीडिया समूह से बातचीत के दौरान कहा कि उनके स्थानीय कार्यालय के उद्घाटन के लिए आयोजिक एक कार्यक्रम में लड़ाकूं विमानों ने गोलीबारी कर दी। दरअसल,पीडीएफ सदस्य ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर आगे भी बताया कि “अब तक, हताहतों की सही संख्या अभी भी पता नहीं चल पाई है। हम अभी तक शवों को वापस नहीं ला पाए हैं।” बता दे कि म्यांमार की सेना ने एक फरवरी, 2021 को आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार का तख्तापलट करते हुए सत्ता हथिया ली थी।

इसके बाद उन्हें और उनकी सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इसके खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन हुए,जहां इस दौरान लगभग 2 हजार से अधिक नागरिकों की मौत हो गई। इस सैन्य कार्रवाई ने देश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को हथियार उठाने के लिए मजबूर किया। जो कि देश के कई हिस्सों में गुप्त रूप से सेना के खिलाफ समय समय पर हिंसक झड़पों को अंजाम देते हैं। वहीं,चीन और रूस को छोड़कर दुनिया के कई देश इस आर्मी रूल का विरोध करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *