सांकेतिक तस्वीर।
कीव। रूस-यूक्रेन जंग के बीच उत्तरी पोलैंड में आसमान से एक रहस्यमय वस्तु गिरने की रिपोर्ट सामने आई है, जहां इस घटना के बाद के बाद कई तरह के अटकलें तेज हो गई है। घटना पोलैंड के ब्यडगोस्ज़कज़ शहर की बताई जा रही है। जहां आसमान से गिरी रहस्यमयी चीज लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।
ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि यह रूसी मिसाइल का एक पार्ट हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि हवा में मार करने वाली मिसाइल से टूटकर कुछ गिरा हो। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि पोलैंड में रहस्यमयी ‘वस्तु’ के गिरने के बाद से नाटों और रूस के मध्य तनाव का माहौल बन गया है। इससे पहले नवंबर 2022 में एक मिसाइल पोलैंड क्षेत्र में गिरी थी, जिसे यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली से आने की पुष्टि की गई थी। इसके बाद भी तनावपूर्ण स्थिति बनी थी।
वहीं, इसे कई लोग यूएफओ (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) भी बता रहे हैं। पोलैंड के RMF24 रेडियो स्टेशन ने भी बताया कि शुरू में वस्तु को रूसी ड्रोन माना गया था।
फिलहाल, इसकी जांच शुरू हो गई है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इसकी जांच कौन सी ऐजेंसी किस देश में कर रही है ?