एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान में जारी भीषण हिंसा के बीच 198 भारतीय कैदियों को किया गया रिहा, भारत भी पाक कैदियों को करेगा जल्द रिहा – अमरनाथ यादव (डिप्टी एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान इमरान खान की गिरफ्तारी और रिहाई के बीच जारी भीषण बवाल के दौरान पाकिस्तान की जेल से 198 भारतीय मछुआरों को रिहा किये जाने की रिपोर्ट सामने आई है,जहां बताया जा रहा है कि ये सभी भारतीय कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके थे। बता दे कि इनमें से 183 मछुआरे अकेले गुजरात के हैं। जो कि वे कराची जेल में थे,जहां वें सभी गुरुवार देर शाम रिहा कर दिये गए। फिलहाल,पाकिस्तान की जेल से अभी सैकड़ों और कैदियों को भी रिहा किया जाना है। इनमें मछुआरों की तादाद ज्यादा है। दरअसल,दोनों देशों में कैदियों को लेकर नियम हैं और हर साल आधिकारिक स्तर पर इसको लेकर मीटिंग होती है।

बता दे कि पाकिस्तान जेल से 500 कैदियों को रिहा किया जाना है,इनमें से 499 मछुआरे और एक नागरिक हैं। बाकी कैदियों को इस साल 3 जुलाई तक रिहा किया जाना है। चूंकि,मछुआरे गलती से सीमा पार कर जाते हैं और इसके लिए वे गिरफ्तार कर लिए जाते हैं। ऐसे कई पाकिस्तानी मछुआरे भी हैं, जो भारतीय जेलों में बंद हैं। भारत भी पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करेगा।

इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि इनमें एक आम नागरिक और एक मछुआरे की मौत हो गई। रिहा किए गए मछुआरों में गुजरात के 183, महाराष्ट्र के पांच, केंद्रशासित प्रदेस दीव और उत्तर प्रदेश के चार-चार और एक आंध्र प्रदेश और एक अन्य राज्य के हैं। एक जुलफिक्कार नाम के कैदी को गुरुवार को रिहा किया जाना था, लेकिन शनिवार को उसकी जेल में ही मौत हो गई।

गौरतलब है कि अरब सागर में इंटरनेशनल मैरिटाइम बाउंड्री लाइन (आईएमबीएल) पर दोनों देशों में मतभेद है। ऐसे में मछुआरे के इन क्षेत्रों में प्रवेश पर वे गिरफ्तार कर लिए जाते हैं। हर साल पाकिस्तान मैरिटाइम सिक्योरीट एजेंसी कई भारतीय मुछाआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं। इस साल जनवरी महीने तक 654 मछुआरे और 54 आन नागरिक पाकिस्तान की जेल में थे। वहीं 95 पाकिस्तानी नागरिक और 339 मछुआरे भारतीय जेलों में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *