ईरानी सैनिक,फाईल फोटो,साभार-(ईरान के MOD से)
तेहरान। दुनिया के कई देशों के बीच जारी भीषण जंगी तनातनी के दौरान और भीषण गृह युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहे पाकिस्तान की तरफ से ईरान और पाकिस्तान बॉर्डर के पास रविवार को कुछ अज्ञात हथियारबंद लोग बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे,जहां इस दौरान ईरानी गार्ड और इन अज्ञात हथियार बंद लोगों की बीच झड़प होने की रिपोर्ट सामने आई है,जिसमें ईरान के 6 गार्ड की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह लड़ाई ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 1,360 किलोमीटर (850 मील) दक्षिण-पूर्व में सिस्तान और बलूचिस्तान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत के सरवन शहर में हुई है। रिपोर्ट में आगे भी कहा गया है कि ये हमलावर झड़प के बाद क्षेत्र से भाग गए। हालांकि,वे कहां भागे ?इसके बारे में विस्तार में जानकारी नहीं दी गई है। ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि इस खूनी संघर्ष में दो बॉर्डर सिक्योरिटी गार्ड घायल भी हुए हैं। हालांकि,इस हमले का आरोप किसी आतंकवादी संगठन पर नहीं लगाया गया है और किसी भी आतंकवादी समूह ने तुरंत जिम्मेदारी भी नहीं ली हैं। लेकिन जिस क्षेत्र में झड़प हुई है वह ईरान के इस क्षेत्र में मुख्य रूप से सुन्नी निवासियों और शिया धर्मतंत्र के बीच संबंध लंबे समय से खराब रहे हैं।
वहीं,इस घटनाक्रम पर तेहरान की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, उधर इस्लामाबाद में भी खामोशी छाई हुई है। बता दे कि इस तरह की घटनाएं अक्सर पहले भी सामने आती रही है। जहां इस तरह के हमलो को पाकिस्तान की हीं तरफ से अंजाम दिया जाता रहा है। हालांकि, ये घटनाएं क्षेत्रीय घटना तक ही सीमित रह जाती रही है। क्योंकि, तेहरान इस तरह के हमलो का काउंटर सिर्फ क्षेत्रिय स्तर पर ही करता रहा है।