सांकेतिक तस्वीर।
तेहरान। ईरान के एक ताजे फैसले ने तेल अवीव से लेकर लंदन तक हड़कंप मचा दिया है। दरअसल,ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव पद पर नए अधिकारी को नियुक्त किया है। बता दे कि अली अकबर अहमदियां मौजूदा सचिव अली शमखानी का स्थान लेंगे जिन्हें हाल ही में एक जासूसी कांड में अभ्यारोपित किया गया था।
बता दे कि अली शमखानी भ्रष्टाचार के आरोपों का लगातार सामना कर रहे थे। हालांकि उन्होंने इससे इंकार किया है। इसके अलावा वह उस ब्रिटिश-ईरानी व्यक्ति के साथ करीबी रिश्तों को लेकर भी जांच का सामना कर रहे हैं जिसे इस साल के शुरू में जासूसी के इल्ज़ाम में फांसी दे दी गई थी। बाद में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि शमखानी देश की अभियान परिषद में शामिल होंगे और सर्वोच्च नेता के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करेंगे।
दरअसल,शमखानी करीब 10 साल से इस पद पर सेवा दे रहे थे। वहीं पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी 15 साल तक सुरक्षा परिषद के सचिव पद पर सेवा दे चुके हैं। शमखानी ने उन खाड़ी अरब राष्ट्रों के साथ बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी जिनके साथ ईरान तनाव कम करना चाहता था। इनमें सऊदी अरब भी शामिल है। ऐसे में शमखानी को हटाया जाना और पहले से ही कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अली के लिए खतरे की घंटी के तौर पर देखा जा रहा है।