सांकेतिक तस्वीर।
मॉस्को। यूक्रेन के साथ जारी भीषण जंग के बीच रुस की राजधानी मॉस्को में एक बार फिर अफेंसिव अटैक के तहत ड्रोन से हमला किया गया है। बता दे कि 48 घंटों में यह ड्रोन का दूसरा हमला है। ताजा हमले में मॉस्को की एक सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया गया है। वहीं,इस हमले के बाद वनुकोवो एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। सभी फ्लाइट भी कैंसल कर दी गई हैं। इस बीच मॉस्को में इमरजेंसी सर्विसेज भी एक्टिव हो गई हैं। हालांकि,रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन को मार गिराने का दावा भी किया है।
इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि सेना ने एक नहीं कई ड्रोन मार गिराए हैं। वहीं मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने भी बताया है कि कई ड्रोन मॉस्को की ओर उड़ान भरने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन रूसी एयर फोर्स ने इन ड्रोन्स को मार गिराया। व्यावसायिक इमारत पर हमले से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
वहीं,इस ड्रोन हमले को रूस ने आतंकी हमला बताया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ड्रोन से मॉस्को में कई जगह हुआ हमला है। हालांकि ओडिनत्सोवा और नेफ्रोफोमिस्क में ड्रोन को तबाह कर दिया गया। रूस ने इससे पहले हुए ड्रोन अटैक के बाद यूक्रेन को परमाणु अटैक की धमकी दी थी। रूस ने दावा किया है कि एक बार फिर यूक्रेन ने ड्रोन अटैक कर परमाणु चिंगारी को भड़काने की कोशिश की है। बता दे कि यूक्रेन के साथ जारी जंग डेढ़ साल से अधिक हो चला है, जहां अब रूस के भीतर इस तरह के हमले को अंजाम दिया जा रहा है जो कि क्रेमलिन के लिए बड़ी चिंता की बात है,क्योंकि इससे पहले रूस के भीतर इस तरह के हमले नहीं हो रहे थे, लेकिन इन हमलों ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की चिंता बढ़ा दी है, अब इन हमलों को रूस कैसे काउंटर करता है यह तो आने वाला वक्त हीं बता सकता है।