एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रूस-यूक्रेन जंग के बीच बड़ा दावा आया सामने, जिसमें कहा गया कि लुहांस्क में रुसी फौज की बढ़ती घेराबंदी के कारण यूक्रेन के सैनिक पीछे हटने को हुए मजबूर – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय


सांकेतिक तस्वीर।

मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान कीव के लिए बुरी खबर सामने आ रही है,जिसमें बताया जा रहा है कि डोनबास पर पूर्ण कब्जे को लेकर रूसी सेना अब लगातार आगे बढ़ रही है। हालांकि,कई जगहों पर यूक्रेनी सेना कड़ा प्रतिरोध भी कर रही है। वहीं,यूक्रेन के लुहान्स्क के गवर्नर के तरफ से बेहद निराशाजनक दावा किया गया है जिसमें कहा गया है कि यूक्रेनी सेना देश के पूर्व में रूसी सैनिकों से घिरे सेवेरोडोनेट्सक शहर से पीछे हट जाएगी। ऐसे में रूस समर्थिक विद्रोहियों के कारण यूक्रेन ने लुहान्स्क का प्रशासनिक केंद्र सेवेरोडोनेट्सक में शिफ्ट कर दिया था।

वहीं,बताया जा रहा है कि लुहान्स्क क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र सेवेरोडोनेट्सक शहर को लगातार रूसी बमबारी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे यूक्रेनी सैनिकों ने शहर के किनारे पर एक विशाल केमिकल फैक्ट्री में डेरा डालने से पहले रूसियों से कई जगह छापेमार लड़ाई लड़ी। इस फैक्ट्री में यूक्रेनी सैनिक जमीन के अंदर बने विशाल सुरंगों में छिपे हुए हैं। रूस ने पहले ही इस शहर के आधे से अधिक इलाके पर कब्जा जमा लिया है। इस बीच यूक्रेन का दावा है कि वह सिविएरोडोनेट्स्क की लड़ाई में हर दिन अपने 200 सैनिकों को खो रहा है।

ऐसे में रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना को घेरने के प्रयास में सेवेरोडोनेट्सक और पड़ोसी शहर लिसीचांस्क के नदी के किनारे एक तट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जिस वजह से यूक्रेनी सैनिकों को इसे रोकने के लिए सेवेरोडोनेट्सक छोड़ने का आदेश दिया गया है। दरअसल,इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि यूक्रेनी बल पीछे हटकर नए स्थानों पर इकट्ठा होकर फिर वहां से लड़ाई जारी रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *