
नाटों सदस्य पोलैंड की आर्मी”अब्राहम” टैंकों के साथ, फोटो साभार -(पोलैंड की MOD से)
वारसॉ। रूस-यूक्रेन जंग के बीच जारी भीषण जंग के दौरान अब नाटों सदस्य देश पोलैंड ने भी शक्ति प्रदर्शन किया है। शनिवार रात को घने अंधेरे में पोलैंड की सेना ने टैंक, तोप और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ राजधानी वारसॉ में परेड किया। इस परेड में पोलैंड ने अपने सभी महत्वपूर्ण सैन्य हथियारों का प्रदर्शन भी किया। पोलैंड की इस शक्ति प्रदर्शन को वैगनर लड़ाकों की घुसपैठ से जोड़कर देखा जा रहा है। पोलैंड का दावा है कि बेलारूस के रास्ते वैगनर लड़ाके उसकी सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं।

शक्ति प्रदर्शन के दौरान Himars लांचिंग पैड के साथ पोलैंड आर्मी, साभार (तदेव)
बता दे कि नाटों सदस्य पोलैंड के इस शक्ति प्रदर्शन की रिपोर्ट उस समय आई है जब पिछले सप्ताह बेलारूस,रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर के साथ एक ज्वाइंट वाॅर ड्रिल नाटों सदस्य देशों पोलैंड और लिथुआनिया के बार्डर पर किया, उसके बाद नाटों देशों में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं पेंटागन में भी हलचल पैदा हो गई। क्योंकि, बेलारूस, रूस का बेहद करीबी है और यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग में वह अब तक रूस के साथ खड़ा रहा। हालांकि, अभी तक बेलारूस की तरफ से रूस को कोई सैन्य सहायता नहीं दी गई है,लेकिन कूटनीतिक समर्थन बेलारूस की तरफ से लगातार रूस को दी जा रही थी।
जहां इस बीच रूस की तरफ से बेलारूस में परमाणु हथियारों की तैनाती किये जाने की रिपोर्ट पहले आ चुकी थी। जिसे बेलारूस की तरफ से काउंटर अटैक में मदद के रूप में इन परमाणु हथियारों की तैनाती का समर्थन किया गया था। शायद इन्ही सभी कारणों से पोलैंड ने भी शक्ति प्रदर्शन किया है। फिलहाल, इस समय दुनिया के कई मोर्चों पर भीषण जंगी मोर्चाबंदी जारी है। जिससे दुनिया भर में जंगी तनाव का माहौल बना हुआ है,जिसे संबंधित विशेषज्ञ तीसरे विश्वयुद्ध की तैयारी के रूप में मान रहे हैं।
