एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले “वैगनर चीफ” की विमान दुर्घटना में हुई मौत, मचा हड़कंप – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)


विमान के हादसे के वक्त,फोटो साभार -(सोशल मीडिया)

मॉस्को। रूस के खिलाफ असफल विद्रोह को लीड करने वाले वैगनर प्रमुख “येवगेनी प्रिगोझिन” की एक विमान हादसे में मौत की रिपोर्ट सामने आई है। दावा है कि इस विमान में 3 क्रू मेंबर समेत 10 लोग सवार थे। इस बीच रूस के एक मंत्री ने भी इस घटना की पुष्टि की है। वहीं,कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में रूसी अधिकारियों के हवाले से यह भी बताया गया कि इस विमान ने मॉस्को से सेंटपीटर्सबर्ग के लिए उड़ान भरी थी।

बता दे कि जुलाई में प्रिगोझिन ने कहा था कि वह अपनी मौजूदगी अफ्रीका में बढ़ाने जा रहे हैं। दरअसल,जून में उन्होंने रूस के खिलाफ विद्रोह किया था, जो 24 घंटे के अंदर खत्म हो गया था। वहीं,कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस एम्ब्रेयर विमान को मॉस्को के उत्तर में टवर क्षेत्र में हवाई सुरक्षा बलों की ओर से मार गिराया गया। हालांकि,यह हमला किसके द्वारा अंजाम दिया गया ? यह अभी तक साफ नही हो सका है। वहीं,स्थानीय लोगों ने भी दुर्घटना से पहले दो धमाके की आवाज सुनी और उन्होंने हवा में दो धुएं के निशान देखे। हमले के बाद विमान के जमीन पर गिरते ही आग लग गई। जहां अभी तक सिर्फ चार शव ही बरामद हुए हैं।

गौरतलब है कि इस साल बीते जून में प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने वैगनर आर्मी के जरिए रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव ऑन डॉन पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया था कि वह 25 हजार सैनिकों के साथ मॉस्को आ रहे हैं। चूंकि,रूसी सैन्य कमांडरों के साथ मतभेदों के कारण यह विद्रोह सामने आया था। हालांकि यह विद्रोह 24 घंटे से भी कम समय में खत्म हो गया। क्योंकि,बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इस विद्रोह को खत्म कराने में भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *