आस्ट्रेलियाई PM एंथनी,फाईल फोटो,साभार-(सोशल मीडिया)
कैनबेरा। पिछले काफी वक्त से ताइवान को लगातार टारगेट कर रहे चीन को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनेसी ने यूक्रेन में रूस के स्ट्रैटेजिक फेलियर से सीखने की चेतावनी दी है। बता दे कि अल्बनेसी जल्द ही नाटों समिट में शामिल होने के लिए यूरोप जाने वाले हैं।
दरअसल,एक मीडिया समूह से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में आस्ट्रेलियाई PM अल्बनेसी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध किसी आजाद देश में ताकतबल पर जबरदस्ती बदलाव की नाकाम कोशिश को दिखाता है। यह युद्ध सभी लोकतांत्रिक देशों को साथ लेकर आया है,फिर चाहे वो नाटों के सदस्य हों या ऑस्ट्रेलिया जैसे गैर नाटों देश।
गौरतलब है कि चीन ताइवान को अपना ही एक प्रांत मानता है। चीन का मानना है कि एक दिन ताइवान फिर से चीन का हिस्सा बन जाएगा। ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है, जिसका अपना संविधान है और वहां लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार का शासन है।
चूंकि आस्ट्रेलिया क्वाड का सदस्य देश है,और इस संगठन का मूल उद्देश्य चीन की महत्वाकांक्षा को रोकना है,ऐसे में आस्ट्रेलियाई PM का चीन को आईना दिखाते हुए चेतावनी देना स्वभाविक है।