
बंधकों को छुड़ाने के दौरान इजरायली फोर्स के जांबांज जवान, फोटो साभार -(सोशल मीडिया)
गजा। हमास के खिलाफ इजरायल की तरफ से जारी काउंटर आपरेशन “आयरन आफ स्वार्ड” के बीच एक बड़ा दावा सामने आया है,जिसमें कहा गया कि इजरायली डिफेंस फोर्स ने हमास के कब्जे से 250 बंधकों को छुड़ाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसी कड़ी में आगे भी बताया गया है कि इस आपरेशन के दौरान 60 आतंकी भी मारे गए हैं तथा 26 आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि, अभी यह नहीं साफ हो सका है कि इन छुड़ाये गए बंधकों में से कितने इजरायली और कितने विदेशी नागरिक हैं ? फिलहाल, इसी तरह से और भी जगहों पर लगातार आपरेशन चल रहा है, ताकि और भी बंधकों को छुड़ाया जा सकें…………………….
