ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी विदेश मंत्री के प्लेन पर इजरायली हमले की रिपोर्ट को ईरान ने किया खारिज, जारी किया अमिर हुसैन का फ्लाइट रूट मैप – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


ईरान द्वारा जारी किया गया अमिर हुसैन के फ्लाइट रूट मैप, फोटो साभार-(सोशल मीडिया)

तेहरान। ईरान ने उन सभी मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि ईरान के विदेश मंत्री अमिर हुसैन के दमिश्क विजिट के दौरान इजरायल के हवाई हमले की रिपोर्ट फेक न्यूज है, ईरान ने इसके उलट दावा किया कि ईरानी विदेश मंत्री अमिर हुसैन बग़दाद होते हुए लेबनान के बेरूत विजिट पर है, जहां इस दौरान ईरान ने अमिर हुसैन का फ्लाइट रूट मैफ भी जारी किया है,बता दे कि कुछ घंटे पहले हीं इजरायल की एअर फोर्स ने सीरिया के दमिश्क में स्थित देशी-विदेशी दोनों ही एअर पोर्ट पर भीषण हवाई हमले को अंजाम दिया। जहां इस दौरान कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि ईरानी विदेश मंत्री अमिर हुसैन का प्लेन जैसे ही दमिश्क में लैंड करने वाला था तो उसी समय इजरायली एअर फोर्स ने वहां हमला शुरू कर दिया, जिससे अमिर हुसैन का प्लेन एअर पोर्ट के रनवे पर बिना उतरे हीं वापस तेहरान लौट गया। फिलहाल, इन दावों में कितनी सच्चाई है ? यह कह पाना मुश्किल है………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *