एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

आर्मेनिया-अजरबैजान की जंग में मारे गए 8 रूसी सैनिक, जांच में जुटे रूस और अजरबैजान के अधिकारी – अमरनाथ यादव (डिप्टी एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग के बीच बीते दो दिनों से आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जारी भीषण जंग में बुधवार को 8 रूसी सैनिकों के भी मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया है। दरअसल, नागारनो/काराबाख को लेकर आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच पिछले कई सालों से सैन्य झड़पें होती रही हैं। जहां इस दौरान पाकिस्तान, तुर्की के अलावा इजरायल भी अजरबैजान की खुली मदद करते रहा हैं, जबकि आर्मेनिया सिर्फ रूस तक ही सीमित है।

बता दे कि नागारनो/काराबाख की लड़ाई में स्थानीय स्तर पर रूस की तरफ से बहुत पहले ही रूस की शांति सेना को तैनात किया गया है। जहां इस दौरान बीते दो दिनों से आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच एक बार फिर से जंग भढ़क गया है। इसी लड़ाई के दौरान एक सैन्य वाहन से रूसी सैन्य बेस लौट रहे इन आठों जवानों को मार दिया गया, शुरूआती रिपोर्ट में इस हमले के लिए अजरबैजान को जिम्मेदार ठहराया गया।

जहां इस बीच रूस ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए दावा किया कि अजरबैजान और रूस के जांच अधिकारी संयुक्त रूप से इस घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। फिलहाल, जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *