
बीजापुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य में बीजापुर के अनाराम और मर्रीमल्ल के जंगलों में नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से सुरक्षाबलाें के जवानों की मुठभेड़ हुई। अब तक तीन नक्सली मारे गए गये।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियानों के अंतर्गत, सुरक्षाबल लगातार ज़िले में सघन कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी सुरक्षाबलों की कई टुकड़ियां क्षेत्र में सक्रिय अभियान पर हैं। तीन नक्सली मारे गए है और मुठभेड़ स्थल से जवानों ने बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए हैं।
————————
