ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिकी नौसेना का MH-60 सी हाक चापर हुआ क्रैश,चापर के क्रू का नहीं लग सका है सुराग, रेस्क्यू आपरेशन हैं जारी – राजेंदर दूबे (स्पेशल एडिटर)

अमेरिकी नौसेना का MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर मंगलवार को सैन डिएगो तट पर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में सवार क्रू मेंबर समेत पायलट का अभी तक पता नहीं लग पाया है। अमेरिका की ओर से बुधवार को बयान आया है, इसमें नौसेना ने बताया कि पायलट व क्रू मेंबर की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हेलीकॉप्टर पर कितने लोग सवार थे, जानकारी नहीं
MH-60S हेलीकॉप्टर पर उड़ान के दौरान कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी तक नौसेना को नहीं लग पाई है। हालांकि, इस हेलीकॉप्टर पर सामान्य तौर पर चार लोगों का दल रहता है। नौसेना का कहना है कि उड़ान के समय पूरा दल हेलीकॉप्टर में था या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

रूटीन ऑपरेशन के दौरान भरी थी उड़ान
सैन डिएगो तट से 60 समुद्री मील दूर हुए हादसे पर नौसेना का कहना है कि MH-60S हेलीकॉप्टर अपनी नियमित उड़ान पर था। सैन डिएगो से उड़ान भर कर वह समुद्र पर चक्कर लगा रहा था। करीब 60 मील दूर विमान क्रैश हो गया। विमान और चालक दल के सदस्यों को खोजने के लिए तटरक्षक बल और नौसेना के दूसरे विमान लगाए गए हैं।

युद्ध के दौरान सहायता पहुंचाता है हेलीकॉप्टर
मिली जानकारी के अनुसार युद्ध के दौरान सहायता पहुंचाने के लिए MH-60S हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया जाता है। मानवीय आपदा, राहत, खोज, बचाव जैसे मिशन में इसका उपयोग होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *