एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

कर्नल के हत्यारे आतंकियों की तलाश में सेना ने चलाया बड़ा आॅपरेशन, आर्मी हेडक्वार्टर्स ले रहा है पल-पल की रिपोर्ट – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)


भारतीय सेना के चीफ (फाईल फोटो)

नई दिल्ली। मणिपुर से बहुत दुखद रिपोर्ट सामने आई है बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर असम राइफल्स के काफिले पर हमला कर दिया,इस हमलें में एक कर्नल,उनकी पत्नी, बेटा समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद सेना बहुत जोर शोर से हमलावरों की तलाश कर रही है,संभावना जताई जा रही है कि ये हमलावर आतंकी कहीं म्यांमार में दाखिल न हो जाए, इसलिए सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आर्मी मुख्यालय हालात पर लगातार कड़ी नजर बना कर रख रहा है।

गौरतलब है कि मणिपुर के चुराचांदपुर में शनिवार को आतंकियों ने अंबुस करके असम राइफलस के कानवाई पर हमला कर दिया,इस हमले में भारतीय सेना के एक कर्नल,उनकी पत्नी और आठ साल का बेटा तथा असम राइफल्स के चार जवान भी मारे गए। कर्नल विप्लव त्रिपाठी 46वीं असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर थे।
इस घटना के बाद देश के प्रधानमंत्री,रक्षा मंत्री,आर्मी चीफ आदि ने इस हमलें में मारे गए अधिकारी व जवानों को शोक संवेदना व्यक्त किये तथा इस हमले की घोर निंदा भी किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *